फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Problems in Chail town are numerous, rural upset

चायल कस्बे में समस्याएं बेशुमार, ग्रामीण परेशान

Thu, 12 Dec 2019 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
Problems in Chail town are numerous, rural upset
Problems in Chail town are numerous, rural upset - फोटो : KAUSHAMBI
चायल कस्बे में समस्याएं बेशुमार, ग्रामीण परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। चायल कस्बा जरूरी सुविधाओं के लिए तरस रहा है। कहीं बिजली नहीं है तो कहीं पानी नहीं आता। सफाई व्यवस्था बेपटरी है। क्षतिग्रस्त नालियों का गंदा सड़क पर बहता रहता है। इससे लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
अमर उजाला टीम ने बुधवार को चायल की पड़ताल की। पहली नजर में कहीं से भी यह कस्बा टाउन एरिया सा नहीं दिखा। गांव से भी बदतर हालात देखने को मिले। डीहा सरैया वार्ड में अभी हाल ही में नई पाइप लाइन बिछवाई गई है। इसके बाद भी लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। पेयजल के लिए लोग भटक रहे हैं। मोहल्ले में कूड़ा निस्तारण स्थल का निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है। लोगों का कहना है कि गोशाला निर्माण कार्य अधूरा है और ठेकेदार को पूरा धन अवमुक्त कर दिया गया है। दरियापुर मोहल्ले में बिजली के तार व खंभे तो हैं, लेकिन, बिजली की सप्लाई नहीं है। जिससे लोगों को लालटेन और ढिबरी की रोशनी में घरेलू कार्य करना पड़ता है। आजाद नगर में तीन साल पहले सड़क निर्माण कराया गया था। यह सड़क अब गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। गांधी नगर से अशोक नगर को जाने वाला मुख्य मार्ग भी जर्जर हो गया है। गांधी नगर में ही आरसीसी रोड बनवाई गई है। ठेकेदार ने पटरी और नाली का निर्माण नहीं कराया है। नतीजतन गंदा पानी सड़क पर बहता रहता है। नईम मियां का पूरा में नाला निर्माण कराया जा रहा है। कस्बाइयों का आरोप है कि इसमें मानक की अनदेखी की जा रही है। नगर में समस्याएं अपार हैं। कहीं बिजली का रोना है तो कहीं पानी का। नियमित सफाई नहीं होने से जगह-जगह गंदगी फैली हुई है। मच्छरों से निपटने के लिए फागिंग नहीं कराई जाती। पानी टंकी में ब्लीचिंग पाउडर नहीं डाला जाता। इसकी वजह से लोगों के घरों तक दूषित पानी पहुंचता है। नगरवासियों का कहना है कि इसकी शिकायत कई बार अध्यक्ष व ईओ से की गई, लेकिन किसी ने समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

इनका कहना है
कस्बाइयों की समस्याओं को दूर कराने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। कई दिक्कतें दूर कर भी दी गई हैं। शासन से बजट की मांग की गई है। धन मिलने ही नाले-नाली व सड़क आदि की समस्यों को दूर करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनेश सिंह-अधिशासी अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed