{"_id":"6a9325ed96d075ff200a5c4e","slug":"principals-received-training-in-educational-leadership-at-saksham-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-147272-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: सक्षम में प्रधानाध्यापकों को मिला शैक्षणिक नेतृत्व का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: सक्षम में प्रधानाध्यापकों को मिला शैक्षणिक नेतृत्व का प्रशिक्षण
विज्ञापन
प्रशिक्षण के दौरान मौजूद प्रधानाध्यापक। स्रोत: विभाग
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) मंझनपुर में प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के लिए आयोजित तीन दिवसीय ‘सक्षम प्रशिक्षण’ के प्रथम चरण का शनिवार को पूरा हुआ। प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रधानाध्यापकों की नेतृत्व क्षमता बढ़ाने के साथ विद्यालय के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक प्रबंधन को प्रभावी बनाना रहा।
प्राचार्य एवं उप शिक्षा निदेशक निधि शुक्ला के निर्देशन में आयोजित प्रशिक्षण में विद्यालय के नेतृत्व, शैक्षणिक गुणवत्ता, शिक्षक सहयोग, विद्यार्थियों की सीखने की जरूरतों और बाल-अनुकूल वातावरण निर्माण पर चर्चा की गई। प्रशिक्षकों ने प्रधानाध्यापकों को विद्यालय विकास की कार्ययोजना तैयार करने, उसके क्रियान्वयन की रणनीतियां बताईं।
अंतिम दिन सुरेश चंद्र मिश्र, डॉ. संदीप तिवारी, डॉ. वंदना सिंह, राजेंद्र भारतीय एवं डॉ. प्रमोद सेठ ने विभिन्न सत्रों का संचालन किया। प्रशिक्षण में कड़ा, मंझनपुर, सिराथू और नेवादा विकासखंड के प्रधानाध्यापकों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिए गए।
विज्ञापन
प्रधानाध्यापकों ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए कहा कि यहां मिली नई अवधारणाओं और रणनीतियों को विद्यालयों में लागू कर शैक्षणिक गुणवत्ता और सकारात्मक वातावरण बेहतर करने का प्रयास करेंगे।