{"_id":"6aa078453d2291eee609a5c0","slug":"motorcyclist-dies-after-collision-with-pickup-truck-companion-critically-injured-kaushambi-news-c-261-1-kmb1008-147853-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर
विज्ञापन
मृतक शिवप्रकाश की फाइल फोटो
- फोटो : samvad
संदीपनघाट के तेरहमिल के पास मंगलवार सुबह जीटी रोड पार करते समय पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। साथी की हालत गंभीर है। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पूरामुफ्ती के जनका गांव निवासी शिवप्रकाश उर्फ कल्लू (30) पुत्र बाबूलाल अपने साथी भोला पुत्र सोमनाथ के साथ बाइक से मजदूरी करने मोहिउद्दीनपुर गौस गांव जा रहा था। मंगलवार सुबह करीब सात बजे दोनों तेरहमिल के पास जीटी रोड पार कर रहे थे।
इसी दौरान प्रयागराज की ओर से आ रहे पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। शिवप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। भोला को पुलिस की मदद से मूरतगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां से मेडिकल कॉलेज मंझनपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
संदीपनघाट थाना प्रभारी नागेंद्र नगर ने बताया कि घायल का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।