मंझनपुर। चायल विधायक संजय कुमार गुप्ता के भरवारी स्थित केंद्रीय कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 69 वें जन्मदिवस पर केक काटा गया। जिले के प्रभारी मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, सदर विधायक लाल बहादुर, सिराथू विधायक शीतला प्रसाद पटेल समेत मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर सुभाष गुप्ता, सूरज यादव, गंगा प्रसाद उर्फ काले, अशोक केसरवानी, सुधीर केसरवानी, पिंटू कुशवाहा, पिंटू द्विवेदी, हर्ष केसरवानी, पिंटू कुशवाहा, जिप्पी सिंह, करुणेश कुमार त्रिपाठी, उमेश केसरवानी, निखिल शर्मा मनोज साहू अरुण मिश्रा पितंबर लाल समेत तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।