फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Players showed stamina in cricket, kabaddi, volleyball and running competitions on the first day

पहले दिन क्रिकेट, कबड्डी, वाॅलीबाल और दौड़ प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Tue, 30 Nov 2021 12:13 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Players showed stamina in cricket, kabaddi, volleyball and running competitions on the first day
Players showed stamina in cricket, kabaddi, volleyball and running competitions on the first day - फोटो : KAUSHAMBI
। टेंवा स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को प्रदेश सरकार के लोक निर्माण राज्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने सांसद खेल स्पर्धा का शुभारंभ खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। छह दिवसीय स्पर्धा में पहले दिन क्रिकेट, कबड्डी, वालीबॉल और दौड़ प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल बहुत ही आवश्यक है। इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन से बच्चों का शारीरिक एवं बौद्घिक विकास होगा।
विज्ञापन

कौशाम्बी के भाजपा सांसद विनोद सोनकर ने कहा कि प्रतियोगिता के जरिए आने वाले दिनों में गांव-गांव से विभिन्न विधाओं के खिलाड़ी उभकर सामने आएंगे। खेल स्पर्धा में पहले दिन 3000 मीटर की दौड़ में मंझनपुर की शोभा देवी अव्वल रहीं।
विज्ञापन

इसके बाद क्रिकेट मैच सिराथू-कड़ा के बीच खेला गया। सिराथू ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। कड़ा की टीम ने सात विकेट खोकर 89 रन बनाए। जवाब में उतरी सिराथू की टीम 62 रन पर हो गई। इसके बाद चायल और नेवादा के बीच मैच खेला गया। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए नेवादा की टीम ने पांच ओवर में 43 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाब में उतरी चायल की टीम ने चार ओर में 45 रन बनाकर मैच जीत लिया। कबड्डी प्रतियोगिता में कुंडा को हराकर मंझनपुर की टीम विजयी रही। इसी तरह सिराथू को हराकर मूरतगंज की टीम ने जीत दर्ज की। चायल और नेवादा के बीच हुई कबड्डी में चायल विजयी रहा। वहीं बालिका वर्ग में कड़ा ने सिराथू को हराया।
दूसरे मैच में चायल ने मूरतगंज को, नेवादा ने चायल को हराया। वालीबॉल प्रतियोगिता चायल ने कौशाम्बी, नेवादा ने सरसवां को मात दी। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, सदर विधायक लाल बहादुर, सिराथू विधायक शीतला प्रसाद पटेल, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रमेश पाल, ब्लॉक प्रमुख संदीप मिश्रा, जयसिंह पटेल, सीडीओ शशिकांत त्रिपाठी, डीपीआरओ डॉ. बालगोविंद श्रीवास्तव, भूपेंद्र सिंह, शिवाकांत मिश्रा, दिनेश सोनकर, शिव केशरवानी, क्रीड़ाधिकारी रुस्तम खान, राजेंद्र प्रसाद पांडेय आदि मौजूद रहे।
केंद्रीय खेल मंत्री विजेता प्रतिभागियों को करेंगे पुरस्कृत
प्रतियोगिता आयोजक सांसद एवं राष्ट्रीय मंत्री भाजपा विनोद सोनकर ने बताया कि संसदीय स्तरीय छह दिवसीय प्रतियोगिता का समापन चार दिसंबर को किया जाएगा। अंतिम दिन प्रतिभागियों को सम्मानित करने के लिए केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अनुराग ठाकुर आएंगे। वह प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे।
यह मौका एक सपना सरीखे है। बचपन से ही खेल में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने की जिज्ञासा थी। सांसद का यह प्रयास सराहनीय है। अब लग रहा है कि आगे उन्हें मंडल व प्रदेश स्तर पर भी खेलने का मौका मिलेगा।
वंदना पाल, कड़ा ब्लॉक
पहली बार किसी प्लेटफार्म पर खेलने का मौका मिला है। पहले विद्यालय स्तर पर ही आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में खेलने का मौका मिला करता था। सांसद का प्रयास सराहनीय है। अगर ऐसे ही आयोजन होते रहे तो तमाम प्रतिभाओं को एक मंच मिलेगा।
संध्या सिंह, कड़ा ब्लॉक
खेलकूद की तमाम प्रतियोगिताएं होती रही हैं, लेकिन ऐसे मंच तले अपनी प्रतिभा दिखाने का पहली बार मौका मिला है। पहले गांव स्तर में ही दोस्तों के बीच दौड़ लगाया करता था। पहली बार ब्लॉक स्तर पर चयनित होकर लोकसभा स्तर पर दौड़ लगाने का मौका मिला है।
रोहित, मंझनपुर ब्लॉक
सांसद का प्रयास सराहनीय है। ब्लॉक स्तर पर कई बार कबड्डी में हिस्सा ले चुका हूं। इस बार सांसद ट्राफी प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर काफी अच्छा अनुभव महसूस हो रहा है। ऐसे आयोजन होते रहने से प्रतिभाओं को उनका उचित मुकाम मिलेगा।

अभय कुमार, मंझनपुर ब्लॉक

Players showed stamina in cricket, kabaddi, volleyball and running competitions on the first day

Players showed stamina in cricket, kabaddi, volleyball and running competitions on the first day- फोटो : KAUSHAMBI

Players showed stamina in cricket, kabaddi, volleyball and running competitions on the first day

Players showed stamina in cricket, kabaddi, volleyball and running competitions on the first day- फोटो : KAUSHAMBI

Players showed stamina in cricket, kabaddi, volleyball and running competitions on the first day

Players showed stamina in cricket, kabaddi, volleyball and running competitions on the first day- फोटो : KAUSHAMBI

Players showed stamina in cricket, kabaddi, volleyball and running competitions on the first day

Players showed stamina in cricket, kabaddi, volleyball and running competitions on the first day- फोटो : KAUSHAMBI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed