फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Pipe bridge not built, boat is the only support to cross Yamuna

Kaushambi News: नहीं बना पीपे का पुल, यमुना पार करने के लिए नाव ही सहारा

Wed, 22 Nov 2023 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 22 Nov 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Pipe bridge not built, boat is the only support to cross Yamuna
नेवादा। चायल तहसील क्षेत्र के नंदा का पुरवा में यमुना नदी पर पीपे का पुल अब तक नहीं बन पाया। जबकि इसे एक महीने पहले ही तैयार हो जाना चाहिए था। इसकी वजह से ग्रामीण जान जोखिम में डाल कर नाव से नदी पार करने को विवश हैं।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग हर साल सरायअकिल के नंदा का पुरवा गांव के पास यमुना में पीपे का पुल बनवाता है। यह पुल जिले को प्रयागराज के प्रतापपुर गांव से जोड़ता है। बारिश में पुल को तोड़ दिया जाता है। 15 अक्तूबर से फिर इसे बनाने का काम शुरू हो जाता था। इस बार अभी तक यह पुल नहीं बनवाया गया है। शंकरगढ़ या रीवां की ओर जाने वाले कौशाम्बी के साथ ही फतेहपुर जिले के भी तमाम राहगीर इसी पुल से आते जाते हैं।
विज्ञापन


इससे उन्हें प्रयागराज शहर नहीं जाना पड़ता। न केवल दूरी कम हो जाती है, बल्कि शहर के जाम से भी बच जाते हैं। पुल न बनने की वजह से इन राहगीरों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। पुरखास गांव के मुन्ना तिवारी, रमाकांत, बिगहरा के बबलू तिवारी, विनोद दुबे ने बताया कि पीडब्ल्यूडी नदी में स्टीमर चलवा रहा है। स्टीमर के संचालक क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर नदी पार कराते हैं। इससे हादसों की आशंका बनी रहती है। वहीं एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड दयाशंकर का कहना है कि पुल निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। इसे पूरा कर जल्द ही पीपे का पुल बनवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



अमिलियन मेले में कैसे जाएंगे ग्रामीण
तिल्हापुर के ग्रामीण राजेश, मनोज ने बताया कि प्रयागराज के अमिलियन गांव में मसुरिया माता का मंदिर है। यहां हर साल मार्गशीर्ष (अगहन) महीने में 15 दिनों का मेला लगता है। मेले में कौशाम्बी, फतेहपुर समेत कई जिलों के लोग आते हैं। इस बार 28 नवंबर से मेला शुरू होगा। पुल बनने में देरी से लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed