फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   People of special class beat the young man for getting vaccinated

Kaushambi News: टीका लगाने पर वर्ग विशेष के लोगों ने युवक को पीटा

Wed, 23 Aug 2023 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 23 Aug 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
People of special class beat the young man for getting vaccinated
टीका लगाने पर वर्ग विशेष के लोगों ने युवक को पीटा
विज्ञापन

- प्रार्थना करने पर रुपये देने का आरोप, पुलिस ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिराथू। सैनी कोतवाली क्षेत्र के रामपुर धमावां गांव में माथे पर चंदन का टीका लगाने का विरोध करने पर वर्ग विशेष लोगों ने एक युवक को पीट दिया। आरोप है कि उसे अपने धर्म के हिसाब से प्रार्थना करने पर 50 रुपये रोजाना देने का लालच दिया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

रामपुर धमावां गांव निवासी ज्ञानेंद्र का कहना है कि वह पूजा पाठ करता है। सोमवार शाम वह पंचायत भवन के समीप खड़ा था। इस दौरान वहां पहुंचे वर्ग विशेष के लोगों ने टीका लगाने को लेकर छींटाकशी की। साथ ही अपने धर्म के हिसाब से प्रार्थना करने पर रोजाना 50 रुपये देने का प्रलोभन दिया। विरोध करने पर दोनों युवकों ने उसे पीट दिया। शोरगुल पर ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। घटना की शिकायत पुलिस से की गई है। उधर, केसरिया हिंदू वाहिनी के जिलाध्यक्ष रामेंद्र कुमार मिश्रा ने गांव में अवैध मदरसा संचालित होने का आरोप लगाते हुए पुलिस को हस्तक्षेप कर कार्रवाई की मांग की। चेतावनी दी कि अगर प्रकरण में कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन के लोग मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। थानाध्यक्ष सीबी मौर्य ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed