{"_id":"67d5ccdc23765e353308ae64","slug":"people-consumed-liquor-worth-rs-206-crore-in-two-days-on-holi-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-123061-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: होली पर दो दिन में ही 2.06 करोड़ की दारू गटक गए शराबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: होली पर दो दिन में ही 2.06 करोड़ की दारू गटक गए शराबी
विज्ञापन
होली पर जिले के लोग 48 घंटे के भीतर 2.06 करोड़ की शराब गटक गए। आबकारी विभाग के 12 और 13 मार्च के आंकड़ों के मुताबिक सामान्य दिनों में औसतन 50 लाख की बिक्री होती है, लेकिन होली पर बिक्री लगभग दोगुनी हो गई।
जिले भर में अंग्रेजी शराब की 47, देसी शराब की 79 और बियर की 40 दुकानें संचालित हो रही हैं। आबकारी विभाग के मुताबिक महीने भर में करीब 15 करोड़ रुपये शराब और बियर की बिक्री होती है। लेकिन, होली पर ठेका संचालकों ने ज्यादा शराब का उठान किया था। त्योहार पर 14 और 15 मार्च को प्रशासन ने दुकानें बंद रखने का निर्देश दिया था। हालांकि बाद में डीएम के आदेश पर शनिवार की दोपहर 12 बजे ही दुकानें खोल दी गईं।
दो दिवसीय बंदी को देखते हुए शराबियों ने जमकर दारू खरीदी। 12 व 13 मार्च को शराब की रिकार्ड बिक्री हुई। जिला आबकारी अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि अंग्रेजी के ब्रांडेड शराब का स्टॉक जल्द ही खत्म हो गया। बृहस्पतिवार रात दुकान बंद होने तक जिले भर में दो कराेड़ छह लाख 28 हजार की अंग्रेजी, देसी व बियर की बिक्री हुई। मार्च की बिक्री ने अन्य माह का रिकार्ड तोड़ दिया।
विज्ञापन
-- -- -- --
-- - अंग्रेजी, देसी व बियर की दुकान का एक मासिक कोटा होता है। एक दुकान को इस कोटे को पूरा करना जरूरी होता है। मार्च में होली के दो दिन पहले बिक्री अच्छी रही। इन दो दिनों की बिक्री ने ही पूरे माह का कोटा बराबर कर दिया। -- राजेंद्र प्रसाद, जिला आबकारी अधिकारी