फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   people celebrated the nehru jayanti

दोआबा में धूमधाम से मनाई गई चाचा नेहरू की जयंती

Thu, 15 Nov 2018 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो,कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो,कौशाम्बी Updated Thu, 15 Nov 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर/सरायअकिल/बारा/कड़ा/पश्चिमशरीरा। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरु की जयंती बुधवार को दोआबा में धूमधाम से मनाई गई। स्कूल-कॉलेजों व अन्य सरकारी/गैरसरकारी संस्थाओं में विविध कार्यक्रम हुए। इस दौरान चाचा नेहरू के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। उनकी जीवनी से सीख लेने की नसीहत दी गई।
विज्ञापन


सरायअकिल इलाके के बेनीराम कटरा चौराहा स्थित आशा किरण पब्लिक स्कूल में चाचा नेहरु की 129 वीं जयंती के मौके पर बाल मेला लगा। यहां कुर्सी व जलेबी प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। स्वच्छ नगर, आदर्श विद्यालय तथा पर्यावरण विषय पर मॉडल प्रस्तुत किए गए। बाल मेले में बच्चों ने पकौड़ी, चुरमुरा, गोलगप्पे, मिठाई आदि की दुकानें लगाईं। साथ ही खरीदारी भी जमकर की। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक धनंजय मिश्र, शेषनारायण पांडेय, अशोक कुमार दुबे, राजेश पांडेय, आदि मौजूद रहे। इसी तरह कौशाम्बी ब्लॉक क्षेत्र के कनैली, बेरुई, ईंटैला, जाठी, रकसराई, गोहरामारुकपुर, म्योहर, बेरौंचा, बिदांव आदि आंगनबाड़ी केन्द्रों में बाल विकास परियोजना एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा शिविर लगाकर शून्य से छह वर्ष तक के सैकड़ों बच्चों व महिलाओं की सेहत जांची गई। इस मौके पर सीएचसी बारा के डॉ. विनोद कुमार, डॉ. निकहत जमाल, एएनएम साधना, करुणा, तारा उपाध्याय आदि मौजूद रहीं। केन्द्रों में रंगोली और खिलौनों से सजावट भी की गई थी।
विज्ञापन


वहीं, दूसरी ओर कड़ा क्षेत्र के यूबीएस कॉन्वेंट स्कूल देवीगंज, सौरई बुजुर्ग प्राथमिक विद्यालय तथा गंगा प्रसाद साहू इंटर कॉलेज देवीगंज में भी बाल मेला लगा। शिकंदरपुर बजहा स्थित एसपी मौर्य उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भी चाचा नेहरू की जयंती मनाई गई। जेएपी स्कूल एंड कॉलेज मंझनपुर में प्रबंधक श्रभ्श पांडेय ने बाल मेले का शुभारम्भ किया। छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग तरह की दुकानें लगा कर आनंद उठाया। यशीर अहमद, रीता जोशी, सुभांगी मिश्रा, शाहीन, राधा सिंह, दीपेंद्र की दुकानों की तारीफ  हुई। डी डी कान्वेंट स्कूल केन में बाल दिवस के अवसर पर नन्हें-मुन्ने बच्चों द्वारा मेला लगाया गया। प्रधानाचार्य एसबी सिंह एवं शिक्षकों  ने बाल दिवस पर प्रकाश डाला। प्रबंधक राम सुभग त्रिपाठी ने प्रथम प्रधान मंत्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। दिलीप सिंह इंटर कालेज बाकर गंज गोराजू, राजेन्द्र सिंह राम भजन सिंह इंटर कालेज अमीना गोराज, महर्षि पब्लिक स्कूल एण्ड कॉलेज पश्चिम शरीर, रानी देवी राम अभिलाष इंटर कालेज भगत का पूरा, राम नेवाज मेमोरियल उमावि जगतपुर कटरी, आरडीएल जूनियर हाईस्कूल पूरबशरीरा में चाचा नेहरू का जन्म धूमधाम से मनाया गया। सभी स्कूलों में बाल मेला लगाया गया। पूमावि खोरा में चाचा नेहरू की जयंती पर सामग्री उपब्ध कराकर बच्चों से कक्ष की सजाचट कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed