फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Paschimsharira-Kanpur bus service stalled, passengers troubled for six days

Kaushambi News: पश्चिमशरीरा-कानपुर बस सेवा ठप, छह दिन से यात्री परेशान

Sun, 01 Mar 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 01 Mar 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Paschimsharira-Kanpur bus service stalled, passengers troubled for six days
प​श्चिमशरीरा चौराहे से ऑटो से मंझनपुर के निकलते यात्री।  संवाद
पश्चिमशरीरा से कानपुर के लिए चलने वाली रोडवेज बस पिछले छह दिनों से बंद है, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोजाना नौकरी, पढ़ाई और इलाज के लिए मंझनपुर व कानपुर जाने वाले यात्री अब डग्गामार वाहनों का सहारा लेने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

रोडवेज बस प्रतिदिन सुबह छह बजे पश्चिमशरीरा से कानपुर के लिए रवाना होती थी। कानपुर से दोपहर दो बजे लौटकर प्रयागराज होते हुए शाम करीब पांच बजे मंझनपुर पहुंचती थी और शाम सात बजे पश्चिमशरीरा लौटती थी।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब पांच दिन पहले कुंआडीह के पास बस की टक्कर से एक किसान गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे पहले मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन हालत नाजुक होने पर प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर किया गया। घटना के बाद से ही बस का संचालन ठप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

:: त्योहार नजदीक है, और कानपुर जाना है, लेकिन रोडवेज बस बंद होने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। - नबी अहमद।
:: पांच दिन से सुबह कानपुर जाने वाली बस का संचालन ठप है। अधिकारियों को ध्यान देकर जल्द बस का संचालन चालू कराना चाहिए। --- आकाश कौशल।
:: रोडवेज सेवा ठप होने से काफी यात्रियों को दिक्कत उठानी पड़ रही है। प्रशासन की तरफ से जल्द समाधान होना चाहिए। --- हर्ष पांडेय।
:: दुर्घटना के बाद बस संबंधित थाने में खड़ी कर दी गई है। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होते ही बस को रिलीज कराया जाएगा। बस जैसे ही मुक्त होगी, पश्चिमशरीरा-कानपुर रूट पर संचालन शुरू कर दिया जाएगा। - गंगा शंकर शर्मा, डिपो इंचार्ज

पश्चिमशरीरा चौराहे से ऑटो से मंझनपुर के निकलते यात्री।  संवाद

पश्चिमशरीरा चौराहे से ऑटो से मंझनपुर के निकलते यात्री।  संवाद

पश्चिमशरीरा चौराहे से ऑटो से मंझनपुर के निकलते यात्री।  संवाद

पश्चिमशरीरा चौराहे से ऑटो से मंझनपुर के निकलते यात्री।  संवाद

पश्चिमशरीरा चौराहे से ऑटो से मंझनपुर के निकलते यात्री।  संवाद

पश्चिमशरीरा चौराहे से ऑटो से मंझनपुर के निकलते यात्री।  संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed