फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   panchayat chunav news

103 गांवों के वोटर चुनेंगे मुखिया

Mon, 30 Nov 2015 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Mon, 30 Nov 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
panchayat chunav news
कौशाम्बी के 103 ग्रामसभा में मंगलवार को प्रधान चुनने का दिन है। इसके लिए 951 प्रत्याशी मैदान में हैं। इन प्रत्याशियों के बीच अपना मुखिया चुनने को मतदाता तैयार हैं। गांव की नई सरकार के चुनाव को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह बना है। पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में चायल और नेवादा ब्लाक क्षेत्र में प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों के चयन को मतदान होना है। मंगलवार को चायल के 29 और नेवादा के 74 गांव में प्रधान चुनने को वोटिंग होगी। बता दें कि चायल ब्लाक क्षेत्र में 29 ग्रामसभा हैं।
विज्ञापन


 70 हजार 863 मतदाताओं वाले इस ब्लाक में प्रधान बनने के लिए 336 दावेदार मैदान में हैं। इसके अलावा ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 460 दावेदार किस्मत आजमा रहे हैं। इसी तरह से नेवादा ब्लाक की 74 ग्रामसभा में प्रधान पद के लिए 615 उम्मीदवार मैदान में हैं। इन दावेदारों की किस्मत पर मुहर लगाने के लिए 1 लाख 32 हजार 503 मतदाता तैयार हैं। नेवादा ब्लाक क्षेत्र में ग्राम पंचायत सदस्य पद के कुल 942 पद हैं। इनमें से 507 सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए हैं।  दोनों ब्लाकों की कुल 103 ग्रामसभाओं में प्रधान चुनने के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह है। दावेदार भी एक-एक वोट के लिए आखिरी क्षण तक अपनी कोशिशों में जुटे हैं। प्रचार बंद होने के बाद भी सोमवार को लगभग सभी उम्मीदवार घर-घर दस्तक देकर अपनी जीत के लिए प्रयास करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed