फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Pallavi Patel formed PDM alliance and fielded her candidate while Pooja Pal worked for BJP

Kaushambi News: पल्लवी पटेल ने पीडीएम गठबंधन बना उतारा प्रत्याशी तो पूजा पाल ने भाजपा के लिए किया काम

Mon, 20 May 2024 06:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 20 May 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
Pallavi Patel formed PDM alliance and fielded her candidate while Pooja Pal worked for BJP
कौशाम्बी संसदीय क्षेत्र में आने वाली जिले की तीनों विधानसभा सीटों के विधायक भले ही सपा से चुने गए हों, लेकिन लोकसभा चुनाव में इनकी राहें अलग दिखीं। चुनाव में सिराथू विधायक डॉ.पल्लवी पटेल ने पीडीएम गठबंधन बनाकर खुद प्रत्याशी उतारा तो चायल विधायक पूजा पाल ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में काम किया।
विज्ञापन

चायल विधायक पूजा पाल ने पिछले दिनों हुए राज्य सभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग कर पार्टी से बगावत का संदेश दे दिया था। हालांकि, अभी तक उन्होंने किसी दल की सदस्यता नहीं हासिल की और न ही किसी दल का मंच साझा किया। लेकिन मौजूदा लोकसभा चुनाव में उन्होंने पाल बाहुल्य वाले गांवों में बिरादरी के बीच जाकर जनसंपर्क भी किया।
विज्ञापन

जनसंपर्क के दौरान वह समाज के लोगों से अपने पति स्व. राजू पाल के हत्यारों को सजा दिलाने वाली योगी सरकार के कार्यों का बखान करती दिखीं।
पूजा पाल को चायल के पकसराई, दरबेशपुर, चरई, सिराथू के रामपुर धमावां, चकिया, कोरियों गड़रियन का पुरवा,साढ़ो-माढ़ो, कैथन बाग,भड़ेहरी, मंझनपुर के ओसा, गौसपुर टिकरी, अतरसुइया बैरमपुर आदि गांवों में जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर के लिए समर्थन मांगते देखा गया। इसकी पुष्टि भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्या ने भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिराथू विधायक पल्लवी पटेल का मामला कुछ अलग है। पल्लवी ने लोकसभा चुनाव से कुछ दिन पहले ही अपनी पार्टी अपनादल कमेरावादी के साथ असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमएआईएम से मिलकर पीडीएम गठबंधन बनाया है। इस चुनाव में उन्होंने कौशाम्बी संसदीय सीट से अपनी पार्टी का प्रत्याशी उतारकर उसका प्रचार भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed