{"_id":"5d7fe16b8ebc3e014e27f9a3","slug":"one-killed-five-injured-in-vikram-car-collision-kaushambi-news-ald2550771134","type":"story","status":"publish","title_hn":"विक्रम-कार की भिड़ंत में एक की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विक्रम-कार की भिड़ंत में एक की मौत, पांच घायल
विज्ञापन
One killed, five injured in Vikram-Car collision
- फोटो : KAUSHAMBI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विक्रम-कार की भिड़ंत में एक की मौत, पांच घायल
- नगर कोतवाली क्षेत्र के ओसा गांव के समीप मंगलवार शाम हुआ हादसा, कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के ओसा गांव के समीप मंगलवार शाम तेज रफ्तार विक्रम व कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में विक्रम चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसपर सवार चार यात्री व कार चालक घायल हो गया। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
करारी कोतवाली क्षेत्र के बड़ा पचंभा गांव का सफीक (24) पुत्र सद्दीक विक्रम चालक था। मंगलवार शाम वह मंझनपुर से सवारियां भरकर करारी जा रहा था। ओसा गांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप सामने से आए कार सवार से उसकी भिड़ंत हो गई। हादसे में सफीक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, विक्रम सवार मुसाफिर नेवारी निवासी सुरेश, दीवर कोतारी निवासी रामकुंवारी, बल्लहा निवासी भुल्लन, सल्लहा निवासी भइयालाल तथा कार चालक सुभम पुत्र दुर्गा निवासी असाढ़ा थाना पश्चिमशरीरा घायल हो गए। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही सीओ सिटी एसएन पाठक फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आननफानन एम्बुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। विक्रम चालक को भी अस्पताल लाया गया था। जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से पीड़ित परिवारीजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं। पुलिस ने जांच के बाद मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।