फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   On Buddha Purnima, a wave of faith surged at Kadadham, devotees took a holy dip at the ghats.

Kaushambi News: बुद्ध पूर्णिमा पर कड़ाधाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, घाटों पर श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी

Sat, 02 May 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 02 May 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
On Buddha Purnima, a wave of faith surged at Kadadham, devotees took a holy dip at the ghats.
बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर कडा के कुबरी घाट में स्नान करते श्रद्धालु
बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर कड़ाधाम में शुक्रवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भोर में चार बजे से ही श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए विभिन्न घाटों पर पहुंचने लगे थे। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में पहुंचकर दर्शन-पूजन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
विज्ञापन

कुबड़ी घाट, कालेश्वर घाट, हनुमान घाट, बाजार घाट, गुजराती घाट, अकबरपुर घाट और असतपुर घाट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद मां शीतला देवी के दर्शन-पूजन कर पूर्ण लाभ अर्जित किया। लोगों ने देवी के जयकारे लगाते हुए चुनरी, सिंदूर और प्रसाद भी चढ़ाया।
विज्ञापन

इस मौके पर कौशाम्बी ही नहीं, बल्कि फतेहपुर, बांदा, प्रतापगढ़, चित्रकूटधाम, अमेठी, सुल्तानपुर, जौनपुर और रायबरेली समेत प्रदेश के कई जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु कड़ाधाम पहुंचे। पूरे क्षेत्र में दिनभर धार्मिक माहौल बना रहा। भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से घाटों पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं के इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घाटों के आसपास लगे मेले में तरह-तरह की दुकानें सजी थीं। खिलौने, गुब्बारों के साथ दैनिक इस्तेमाल की वस्तुओं की भी खूब बिक्री हुई। चाट, चाऊमीन, डोसा और गोलगप्पे (फुलकी) की दुकानों, ठेलों पर महिलाओं की खासी भीड़ रही।

बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर कडा के कुबरी घाट में स्नान करते श्रद्धालु

बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर कडा के कुबरी घाट में स्नान करते श्रद्धालु

बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर कडा के कुबरी घाट में स्नान करते श्रद्धालु

बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर कडा के कुबरी घाट में स्नान करते श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed