{"_id":"6abc087924359858680b6d25","slug":"two-dengue-patients-found-in-nagia-in-may-kaushambi-news-c-261-1-kmb1022-149208-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: नागिया मई में मिले डेंगू के दो मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: नागिया मई में मिले डेंगू के दो मरीज
विज्ञापन
नागिया मई गांव में एक सप्ताह से बड़ी संख्या में लोगों के बुखार से पीड़ित होने की सूचना पर मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। डॉक्टर कंचन सिंह के नेतृत्व में टीम ने मरीजों की जांच की। जांच में दो लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई। दोनों मरीजों को प्रारंभिक उपचार के बाद अस्पताल के विशेष वार्ड में भर्ती कराया गया है।
गांव में पिंकी देवी, दानिश अली, रफीकुल निशां, मोइनुद्दीन, जफर अली, इमरान, गोपाल, केशपति और अर्जुन पाल समेत दर्जनभर से अधिक लोग बुखार से पीड़ित बताए जा रहे हैं। इनमें कई मरीज निजी और सरकारी अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं।
पत्र लिखने के बाद पहुंची स्वास्थ्य टीम
ग्राम प्रशासक पीर मोहम्मद ने सोमवार को सीएचसी अधीक्षक को पत्र देकर गांव में स्वास्थ्य टीम भेजने की मांग की थी। इसके बाद मंगलवार को टीम ने घर-घर पहुंचकर मरीजों की जांच की। चिकित्सकों के अनुसार, अन्य मरीजों में मौसमी बुखार के लक्षण मिले हैं। उनका घर पर ही उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार तिवारी ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। डेंगू मरीजों का उपचार शुरू कर दिया गया है। गांव में एंटी लार्वा और कीटनाशक दवा का छिड़काव कराया जा रहा है।
पहाड़पुर में सफाई के साथ एंटी लार्वा का छिड़काव
सरदार पटेल नगर के पहाड़पुर वार्ड में तालाब में कूड़ा डाले जाने के बाद गंदगी और जलभराव की समस्या के लिए अमर उजाला के अंक में प्रकाशित खबर का असर मंगलवार को दिखाई दिया। वार्ड में 24 से अधिक लोगों के बुखार, सर्दी-जुकाम से पीड़ित होने और एक किशोरी की मौत की जानकारी सामने आने के बाद नगर पंचायत और स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। सफाई कर्मियों की टोली ने वार्ड में सफाई शुरू की, जबकि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बीमार लोगों की जांच कर दवाएं बांटीं। कुछ मरीजों के ब्लड सैंपल भी लिए गए।