फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Old woman killed by the impact of uncontrollable Bolero

बेकाबू बोलेरो की टक्कर से वृद्धा की मौत

Mon, 04 May 2015 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Mon, 04 May 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। सुबह की सैर करने निकली अजरौली गांव की कृष्णा देवी (60) की रविवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। पीछे से आई तेज रफ्तार बोलेरो ने उसे कुचल दिया था। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। हादसे में मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के अजरौली गांव की रहने वाली कृष्णा देवी (60) पत्नी मान सिंह रविवार की सुबह टहलने निकली थी। बताया जाता है कि वह जैसे ही गांव से निकलकर मंझनपुर-महेवाघाट मुख्यमार्ग पर पहुंची। तभी मंझनपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उसे पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन


 टक्कर लगते ही महिला खून की लथपथ होकर गिर पड़ी। घटना देख आसपास रहे लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने हादसे की जानकारी परिजनों को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिवार के लोग उसे अस्पताल ले जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वृद्धा की मौत से परिवार के लोगों की रो-रोकर हालत खराब है। उधर, दुर्घटना के बाद भाग रहे बोलेरो चालक का लोगों ने पीछा कर लिया। करीब एक किलोमीटर भागने के बाद चालक बोलेरो खड़ी कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed