फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Old man's body found in bush on the side of railway line

रेलवे लाइन के किनारे झाड़ी में मिला वृद्ध का शव, सनसनी

Fri, 18 Feb 2022 09:32 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 09:32 PM IST
विज्ञापन
Old man's body found in bush on the side of railway line
सैनी कोतवाली के भैरव बाबा देव स्थान के समीप शुक्रवार सुबह एक वृद्ध का शव रेलवे लाइन के किनारे पड़ा मिला। शव के पास से जहर की खाली पुड़िया व डिस्पोजल गिलास मिला है। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

भैरव बाबा देव स्थान की तरफ शुक्रवार सुबह ग्रामीण मवेशियों को चराने के लिए गए थे। इस दौरान लोगों की नजर दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन के किनारे झाड़ी के पास वृद्ध के शव पर पड़ी। लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर अजुहा चौकी प्रभारी व्रिजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। शव मिलने की सूचना पर आसपास गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन

पुलिस ने वृद्ध के कपड़ों की तलाशी ली लेकिन उसके पास से ऐसा कुछ नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। मृतक के मुंह से झाग निकला था। शव से कुछ दूरी पर जहर की खाली पुड़िया व डिस्पोजल गिलास मिला है। अनुमान लगाया गया कि बुजुर्ग ने जहर खाकर जान दी होगी। पुलिस ने जहर की पुड़िया व गिलास को जांच के लिए कब्जे में ले लिया है। दोपहर बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed