फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   no facility in hospitals

तथागत की तपस्थली में नहीं हो पा रहा मरीजों का इलाज

Fri, 03 May 2019 12:46 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Fri, 03 May 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
no facility in hospitals
कनैली स्थित स्वास्थ्य केन्द्र की जर्जर बिल्डिगं - फोटो : kaushambi
तथागत भगवान बुद्ध की तपस्थली बारा में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल है। सवा लाख की आबादी वाले क्षेत्र में कहने को तो एक सीएचसी और तीन न्यू पीएचसी है लेकिन वहां स्टाफ की खासी कमी है। नतीजतन यहां आने वाले मरीजों को रेफर होकर या तो जिला अस्पताल आना पड़ता है या फिर उन्हें प्रयागराज भेज दिया जाता है।
विज्ञापन


कौशाम्बी विकास खंड के बारा में सामुदायिक स्वास्थ केंद्र है। यह अस्पताल 30 बेड का है। अस्पताल को फर्स्ट रेफरल यूनिट का दर्जा प्राप्त है। इसके बाद भी इस अस्पताल में स्टाफ की खासी कमी है। अस्पताल में अधीक्षक सहित नौ चिकित्सकों की तैनाती होना चाहिए। बावजूद इसके यहां अधीक्षक डॉ. आशीष गुप्ता और नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरेश सिंह ही तैनात है। इसके अलावा यहां पर फिजिशियन, सर्जन, बाल रोग विशेषज्ञ, महिला रोग विशेषज्ञ, रेडियोलॉजिस्ट आदि के पद करीब दो साल से रिक्त है। यहां पर हर महीने करीब चार हजार मरीजों की ओपीडी तो होती है लेकिन ज्यादातर यहां से रेफर कर दिए जाते हैं।
विज्ञापन


सुरक्षित प्रसव को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार भले ही गंभीर हो लेकिन सीएचसी बारा के  हालात सरकारी दावों की हवा निकाल रहे हैं। अस्पताल में हर महीने करीब 15 सौ महिलाओं की ओपीडी होती है। दो सौ के करीब प्रसव होते हैं। इन प्रसव का जिम्मा मात्र दो स्टाफ नर्स के भरोसे है।   सीएचसी बारा में तीन सफाई कर्मियों की तैनाती होनी चाहिए। इसके  बावजूद यहां पर मात्र एक सफाई कर्मी तैनात किया गया है। जिससे अस्पताल परिसर में गंदगी रहती है। मरीजों को ठंडा पानी उपलब्ध कराने के लिए वाटर कूलर तो लगा है लेकिन वह भी खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 नवीन प्राथमिक स्वास्थ केंद्र जुगराजपुर में काफी दिनों से चिकित्सक को तैनात नहीं किया गया। यहां पर फार्र्मासिस्ट और वार्ड ब्वाय मरीजों को दो दवा देते हैं। ओपीडी रजिस्टर से पता चलता है कि यहां हर महीने करीब दो हजार मरीजों का पंजीकरण किया जा रहा है। अब उनके इलाज के बाबत खुद ही अंदाजा लगाया जा सकता है।

 नवीन प्राथमिक स्वास्थ केंद्र कनैली के हालात भी काफी खराब है। यहां पर डॉ. रामकृष्ण बर्मा की तैनाती तो है लेकिन फार्मेसिस्ट नहीं है। वह मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण भी करते हैं और खुद स्टोर से दवा लाकर उन्हें देते भी है। यहां पर करीब दो हजार मरीजों की हर महीने ओपीडी दिखाई जा रही है।

 नवीन प्राथमिक स्वास्थ केंद्र म्योहर में आयुष विंग के चिकित्सक डॉ. चंद्रशेखर की तैनाती है। इस अस्पताल की हालत काफी दयनीय है। पिछले छह महीने के दौरान अस्पताल में दो बार चोरी हो चुकी है। अस्पताल की बायोमैट्रिक मशीन तक चोर उठा ले गए हैं। अस्पताल में इलाज के नाम पर सिर्फ औपचारिकता की जा रही है।


यमुना के किनारे स्थित सीएचसी बारा में चिकित्सकों की तैनाती नहीं लेने के पीछे एक और बड़ा कारण सामने आया है। यहां चिकित्सकों के रहने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। अस्पताल परिसर में जो आवास बने हैं वह काफी बदहाल है। इस वजह से यहां कोई तैनाती नहीं लेना चाहता। दोपहर बाद अस्पताल में ताला बंद हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed