{"_id":"6a0f529c3bbefbee11040507","slug":"nhm-contract-employees-started-work-boycott-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-141790-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने शुरू किया कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने शुरू किया कार्य बहिष्कार
Fri, 22 May 2026 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 22 May 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
प्राथमिकी स्वास्थ्य केंद्र मंझनपुर में विरोध प्रदर्शन करते स्वास्थ्य कर्मी। स्रोत: डॉक्टर
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों ने लंबित मानदेय भुगतान की मांग पर बृहस्पतिवार से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। जिले के सभी सीएचसी और पीएचसी में डॉक्टरों, स्टाफ नर्स, एएनएम, लैब टेक्नीशियन, सीएचओ समेत अन्य कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया।
भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष डॉ. अरुण केसरवानी ने चेतावनी दी कि यदि 24 मई तक लंबित भुगतान नहीं किया गया तो 25 मई से मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। हालांकि जनहित को देखते हुए इमरजेंसी सेवाएं जारी रखने की बात कही गई है।
प्रदर्शन में वरिष्ठ उपाध्यक्ष जनार्दन यादव, महामंत्री जितेंद्र सिंह परमार, डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा, रोहणी तिवारी, प्रदीप सिंह, शिबली रजा, नीरज श्रीवास्तव आदि रहे।