फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Newly elected Jp. President and members took oath of office

नव निर्वाचित जिपं. अध्यक्ष और सदस्यों ने ली पद की शपथ

Tue, 13 Jul 2021 12:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Newly elected Jp. President and members took oath of office
नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने सोमवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली। पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में डीएम सुजीत कुमार ने जिला पंचायत अध्यक्ष को शपथ दिलाई। बाद में अध्यक्ष ने जिले के 25 सदस्यों को शपथ दिलाई। सभी सदस्यों ने मंच पर समूह में शपथ ली। जिला पंचायत बोर्ड में 26 सदस्य हैं। इनमें से एक सदस्य आरसी जाफरी समारोह से दूर रहे।
विज्ञापन

शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के उपमुख्य मंत्री केशव प्रसाद मौर्या रहे।
डिप्टी सीएम ने कहा कि केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार गांव, गरीब, किसान, नौजवान एवं महिलाओं की उन्नति एवं सम्मान के लिए कृत संकल्प है। उन्होंने कहा कि सरकार सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। जनता की सेवा ही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन

उनकी सरकार हर समय जनता के साथ खड़ी है। जनता की समस्याओं का समाधान एवं सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से पात्रों को लाभान्वित कराना सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा आम जनमानस को बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा तथा स्वास्थ्य की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि पंचायत से पॉर्लियामेंट तक भाजपा की सरकार है। डिप्टी सीएम ने नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों से टीम भावना से बेहतर काम करने का आह्वान किया। कहा कि जनता ने पांच साल तक के लिए अवसर दिया है। लिहाजा अच्छे तरीके से विकास कार्य करें ताकि, दोबारा अवसर मिल सके।
नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्षा कल्पना सोनकर ने कहा कि जनपद के विकास के लिए वे सदैव प्रयत्नशील रहेंगी। समारोह में कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर, विधायक मंझनपुर लाल बहादुर, विधायक सिराथू शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल, विधायक चायल संजय गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, एसपी राधेश्याम विश्वकर्मा, सीडीओ शशिकांत त्रिपाठी, भाजपा नेता जितेंद्र सोनकर, पूर्व जिलाध्यक्ष उदयन सिंह, प्रेमचंद्र चौधरी, यशपाल केसरी, सुरेंद्र त्रिपाठी, पुष्पा देवी, चेयरमैन शिवदानी आदि उपस्थित रहे।

मतदान के बाद अब शपथ लेने भी नहीं आए आरसी जाफरी
अध्यक्ष पद के चुनाव से ठीक पहले वार्ड नंबर दो से निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य आरसी जाफरी व उनके भाई के खिलाफ एक महिला ने सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। नतीजतन गिरफ्तारी के भय से आरसी जाफरी अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में वोट डालने नहीं गए थे। अब सोमवार को हुए शपथ ग्रहण समारोह में भी आरसी जाफरी नहीं आए। इसे लेकर तरह-तरह की चर्चा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed