फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Nephew stole ATM card and siphoned off 1.45 lakh from the account.

Kaushambi News: भतीजे ने एटीएम कार्ड चोरी कर खाते से उड़ाए 1.45 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Nephew stole ATM card and siphoned off 1.45 lakh from the account.
चरवा कोतवाली क्षेत्र के गौहानी कला गांव निवासी सजनलाल ने अपने भतीजे पर एटीएम कार्ड चोरी कर खाते से 1.15 लाख रुपये निकालने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौहानी कला गांव निवासी सजनलाल पुत्र बुदुनलाल ने बताया कि 25 जून 2026 को वह चौराडीह स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में पासबुक प्रिंट कराने गया था। खाते से 1.45 लाख रुपये निकाले जाने की जानकारी होने पर उसके होश उड़ गए। शाखा प्रबंधक से जानकारी लेने पर खाते की स्टेटमेंट और बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में उसका भतीजा प्रेम कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार एटीएम से कई बार में रुपये निकालते दिखाई दिया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने उसका एटीएम कार्ड चोरी कर लिया था और उसकी बेटी अंजनी देवी के मोबाइल से ओटीपी प्राप्त कर खाते से रुपये निकाल लिए। शिकायत की बात कहने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की तहरीर पर शुक्रवार को चरवा कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed