फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Nephew of former minister Indrajit threatened to run bulldozer at home, stone pelted on car a day before

यूपी : पूर्व मंत्री इंद्रजीत के भतीजे को घर पर बुलडोजर चलवाने की मिली धमकी, एक दिन पहले कार पर हुआ था पथराव

Sat, 06 May 2023 05:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 06 May 2023 05:54 PM IST
सार

सपा के राष्ट्रीय महासचिव व बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे इंद्रजीत सरोज के भतीजे व पूर्व जिला पंचायत सदस्य भोलानाथ को अनजान नंबर से फोन करके घर पर बुलडोजर चलवाने की धमकी दी गई। शुक्रवार को भोला के बेटे के वाहन पर ईंट-पत्थर भी चलाए गए।

विज्ञापन
Nephew of former minister Indrajit threatened to run bulldozer at home, stone pelted on car a day before
इंद्रजीत सरोज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा के राष्ट्रीय महासचिव व बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे इंद्रजीत सरोज के भतीजे व पूर्व जिला पंचायत सदस्य भोलानाथ को अनजान नंबर से फोन करके घर पर बुलडोजर चलवाने की धमकी दी गई। शुक्रवार को भोला के बेटे के वाहन पर ईंट-पत्थर भी चलाए गए। मामले में भोला ने शनिवार को एसपी बृजेश कुमार से शिकायत की है। आरोप है कि मंझनपुर से भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र फौजी ने यह हमला कराया है। एसपी ने मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।

विज्ञापन

सदर कोतवाली के भरसवां निवासी भोलानाथ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता हैं। वह सपा के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व कबीना मंत्री इंद्रजीत सरोज और मौजूदा मंझनपुर विधायक के भतीजे हैं। शनिवार को एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव को दिए शिकायती पत्र में भोला ने बताया कि वह पूर्व जिला पंचायत सदस्य है। निकाय चुनाव में उन्होंने मंझनपुर में सपा प्रत्याशी का समर्थन किया।

विज्ञापन


आरोप है कि नगर पालिका मंझनपुर से भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र फौजी ने उन्हें धमकी दी कि मतगणना का परिणाम अगर ठीक नहीं आया तो घर पर बुलडोजर चलवा दिया जाएगा। भोला ने यह भी बताया कि शुक्रवार को उसका बेटा पत्नी का इलाज कराने के लिए कार से प्रयागराज गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

वापस लौटते वक्त सरायअकिल कोतवाली के तिल्हापुर के समीप उसके (बेटे) वाहन पर पथराव भी किया गया। बेटे का वाहन चालक किसी तरह गाड़ी की रफ्तार बढ़ाकर घर पहुंचा। इस दौरान भी हमलावर उसका पीछा करते रहे। घटना से पीड़ित परिवार सहमा हुआ है। भोला के मुताबिक एसपी ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

इंद्रजीत का खास था वीरेंद्र फौजी

मंझनपुर से नगर पालिका अध्यक्ष पद पर उतरे भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र कुमार फौजी इंद्रजीत के खास थे। ब्लाक प्रमुखी के चुनाव के दौरान मंझनपुर विधायक इंद्रजीत सरोज के इशारे पर ही उसने सपा से प्रमुखी पद की दावेदारी की थी। इस चुनाव में वीरेंद्र को हार का सामना करना पड़ा। निकाय चुनाव के पहले वीरेंद्र ने पाला बदला और भाजपा का दामन थाम लिया। मंझनपुर नगर पालिका से वीरेंद्र फौजी ने भाजपा के टिकट पर निकाय का चुनाव लड़ा, अब परिणाम के पहले ही ऐसे आरोप लगने शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed