फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Mother and sister lent their shoulders; Priyanka was bid farewell with teary eyes.

Kaushambi News: मां-बहन ने दिया कंधा, नम आंखों से विदा हुईं प्रियंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Mother and sister lent their shoulders; Priyanka was bid farewell with teary eyes.
कौशाम्बी महिला थाने में ड्यूटी के दौरान राइफल से चली गोली लगने से जान गंवाने वाली सिखड़ी गांव निवासी महिला सिपाही प्रियंका यादव (28) का बुधवार को राजकीय सम्मान के साथ गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में मां और बहन ने उन्हें कंधा दिया, जबकि परिजनों ने घटना की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है।
विज्ञापन

सुबह करीब चार बजे प्रियंका का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो हजारों ग्रामीण, महिलाएं, रिश्तेदार और क्षेत्र के सामाजिक व सम्मानित लोग अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े। शव घर पहुंचते ही मां प्रमिला यादव, बहन प्रीति और अन्य परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। पिता रविंद्र यादव की आंखों से भी आंसू छलक पड़े। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। प्रियंका के पार्थिव शरीर को जिस वाहन से अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया, उसे फूलों से सजाया गया था। वाहन पर प्रियंका की तस्वीर भी लगाई गई थी। अंतिम यात्रा निकलते ही बड़ी संख्या में लोग रास्ते में अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े। पूरे क्षेत्र में गमगीन माहौल रहा।
विज्ञापन

पूर्व सैनिक मित्र ने भी जताया संदेह : अंतिम संस्कार में प्रियंका के पिता रविंद्र यादव के सेना के समय के मित्र पंधारी सिंह कुशवाहा भी पहुंचे। उन्होंने बताया कि रविंद्र यादव सेना में उनसे वरिष्ठ थे और दोनों के बीच लंबे समय से अच्छी दोस्ती थी। पंधारी सिंह कुशवाहा ने राइफल से अचानक गोली चलने की घटना पर सवाल उठाते हुए तकनीकी और निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब तक राइफल को कॉक नहीं किया जाएगा, गोली नहीं चल सकती और राइफल गिरने से कॉक नहीं हो सकती। ऐसे में राइफल से गोली चलने की परिस्थितियों की विशेषज्ञों से जांच जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed