फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   navratri 2018: siddhidatri puja

मां सिद्धिदात्री की उपासना, हवन कुंड में डाली अाहुति

Fri, 19 Oct 2018 12:49 AM IST
kaushambi
kaushambi Updated Fri, 19 Oct 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
navratri 2018: siddhidatri puja
नव दुऱ्र्गा - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
मंझनपुर/कड़ा। नवरात्र के आख्रिरी दिन भक्तों ने देवी के सिद्धदात्री स्वरूप की बंदगी की। इसी के साथ ही मंदिरों, पंडालों में हवन-पूजन भी हुआ। इसके बाद व्रत रखने वालों ने पारायण किया। इस दौरान जिले भर के देवी मंदिर और पंडाल मां के जयकारे से गुंजायमान रहे। शक्तिपीठ कड़ा धाम में मां की एक झलक पाने के लिए भक्तों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


   नव दुर्गा में मां सिद्धधात्री अंतिम हैं। अन्य आठ दुर्गा प्रतिमाओं की शास्त्रीय विधि-विधान से पूजा करने के बाद नवें दिन भक्त इनकी उपासना करते हैं। बड़ी संख्या में भक्त अष्टमी को व्रत भी रखते हैं। मार्कण्डेय पुराण के अनुसार अणिमा, महिमा, गणिमा,लघिमा, प्राप्ति, प्राकाम्य,ईशित्व और वाशित्व समेत आठ सिद्धियां होती हैं। मां सिद्धिदात्री भक्तों और साधकों को ये सभी सिद्धियां प्रदान करने में समर्थ हैं। इन्हीं फलों की प्राप्ति के लिए आखिरी दिन गुरुवार को भक्तों ने देवी मंदिरों, पूजा पंडालों में मां सिद्धिदात्री की अराधना की। शक्तिपीठ शीतलाधाम कड़ा के अलावा जिला मुख्यालय मंझनपुर स्थित दुर्गा मंदिर,करारी रामलीला मैदान स्थित देवी मंदिर, पश्चिमशरीरा स्थित झारखंडी देवी व अढ़ौली मंदिर में आस्था का रेला उमड़ा। मां को शीष नवाने के बाद भक्तों ने विधि-विधान से पूजा अर्चना कर मन्नतें मांगी।
विज्ञापन


कड़ा में मां शीतला की एक झलक पाने के लिए श्रद्धालुओं को घंटों लाइन पर लगना पड़ा। इसके बाद भी पल भर से ज्यादा मां के दर्शन नहीं हो सके। इस बीच भक्तों को धक्का-मुक्की का भी सामना करना पड़ा। इसके बाद भक्त देवी मंदिर व पूजा पंडालों में बनाए गए हवन कुंडों में देवी-देवताओं की आहूतियां दी। व्रत रखने वालों ने पूजन-हवन के बाद पारायण किया। इस दौरान मां के जयकारों से समूचा मंदिर परिसर एवं पूजा पंडाल गुंजायमान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed