{"_id":"63e15c63fef62e57a8623327","slug":"na-kaushambi-news-c-3-1-50237-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: छह दिन बंद रहेगा धुमाई रेलवे फाटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: छह दिन बंद रहेगा धुमाई रेलवे फाटक
Tue, 07 Feb 2023 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 07 Feb 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
छह दिन बंद रहेगा धुमाई रेलवे फाटक
रेलवे लाइन के चौड़ीकरण को लेकर रेल प्रशासन ने फैसला लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
अजुहा। धुमाई स्थित रेलवे फाटक मंगलवार से छह दिनों तक सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक बंद रहेगा। इसकी वजह से इस मार्ग से गुजरने वाले वाहनों को करीब पांच किलोमीटर का चक्कर लगाकर कनवार में बने अंडरपास से गुजारा जाएगा।
रेलवे लाइन चौड़ीकरण को लेकर रेल प्रशासन ने यह फैसला लिया है। सोमवार से ही फाटक में गेट बंद रहने का बोर्ड टांग दिया गया है।
धुमाई रेलवे फाटक की तरफ से शाखा, बरीपुर, पइंसा, थोन, गुरू का पुरवा, रघुनाथपुर, सोधिया मई के ग्रामीण आवागमन करते हैं। अब इन गांवों के लोगो को कनवार स्थित अंडरपास की तरफ से जाना पड़ेगा। अटसराय के स्टेशन मास्टर का कहना है इस फाटक की तरफ से गुजरने वाले वाहनों को कनवार स्थित अंडरपास से गुजारा जाएगा। मंगलवार से छह दिनों तक सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक गेट बंद रहेगा।
-- --
महिला का बनाया अश्लील वीडियो, किया जा रहा ब्लैकमेल
शिकायत पर पुलिस पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने एक महिला का अश्लील वीडियो बना लिया। अब वीडियो वायरल करने की धमकी लेकर ब्लैकमेल किया जा रहा है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
महिला का कहना है कि उसकी शादी पूरामुफ्ती कोतवाली इलाके में हुई है। दो बच्चे भी हैं। महीने भर पहले वह मायके पिपरी इलाके में आई थी। आरोप है कि इस बीच गांव के युवक ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया। अब आरोपी उसी वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा है। धमकी से परेशान महिला ने सोमवार को पिपरी पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।