{"_id":"63e15afbd32b7557ca58d63b","slug":"na-kaushambi-news-c-3-1-50211-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: गोद लिए विद्यालयों का निरीक्षण कर कमियों को दूर कराएं अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: गोद लिए विद्यालयों का निरीक्षण कर कमियों को दूर कराएं अफसर
Tue, 07 Feb 2023 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 07 Feb 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
गोद लिए गए विद्यालयों का निरीक्षण कर कमियों को दूर कराएं अफसर
विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने मातहतों दिए दिशा निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। कलक्ट्रेट के सम्राट उदयन सभागार में सोमवार को डीएम ने विकास कार्यों की बैठक में समीक्षा की। सरकारी योजनाओं और परियोजनाओं में प्रगति के साथ जनसुनवाई पर भी डीएम का फोकस रहा। इसके अलावा गोद लिए गए विद्यालयों का निरीक्षण करके खामियों को दूर कराने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने कहा कि आईजीआरएस की शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। सभी अधिकारी प्रतिदिन 10 बजे कार्यालय में उपस्थित रहकर लोगों की शिकायतें सुनें। गोशालाओं में संरक्षित गोवंशों को सहभागिता योजना के तहत ग्रामीणों की सुपुर्दगी में देने में तेजी लाई जाए। सीडीओ डॉ. रवि किशोर त्रिवेदी ने श्रम प्रवर्तन अधिकारी को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक श्रमिकों का पंजीकरण कराए जाए और सरकारी योजनाओं का उन्हें लाभ दिलाया जाए।
जिला समाज कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 14 फरवरी को 501 जोड़ों का विवाह कराया जाना है। इसकी तैयारियां चल रही हैं। इसी तरह अन्य विभागों की योजनाओं की प्रगति के बारे में डीएम ने अफसरों से सवाल-जवाब किया। सड़कों के निर्माण, चौड़ीकरण व सुढृढ़ीकरण, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, पशुओं के टीकाकरण की प्रगति, आयुष्मान भारत योजना, दवाओं की उपलब्धता, ऑपरेशन कायाकल्प, हैंडपंपों की मरम्मत, मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी एवं ग्रामीण आदि योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में सीएमओ डॉ. सुष्पेंद्र कुमार, सीवीओ डॉ. एके सागर, अजीत प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।