{"_id":"6202c4d901281830a35bc1e7","slug":"munsab-ali-filed-nomination-at-the-last-moment-claimed-to-have-got-a-ticket-from-bsp-kaushambi-news-ald326636640","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिरी क्षण में मुंसब अली ने किया नामांकन, बसपा से टिकट मिलने का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिरी क्षण में मुंसब अली ने किया नामांकन, बसपा से टिकट मिलने का दावा
विज्ञापन
नामांकन के आखिरी दिन मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी ने सिराथू सीट से अपना उम्मीदवार बदल दिया। यहां से मुंसब अली उस्मानी ने अंतिम क्षण में कलक्ट्रेट पहुंचकर अपनी उम्मीदवारी का पर्चा भरा। उनका दावा है कि बसपा सुप्रीमो ने उन्हें अधिकृत उम्मीदवार घोषित कर दिया है। मुंसब के मैदान में कूदने से सिराथू का सियासी समीकरण बदल गया है। इसे लेकर दिनभर सियासी बाजार गरम रहा।
हाट सीट सिराथू पर बसपा ने पहले संतोष त्रिपाठी को अपना उम्मीदवार बनाया था। संतोष तीन माह से क्षेत्र में प्रचार कर रहे थे। सोमवार को उन्होंने कलक्ट्रेट में रिटर्निंग आफिसर के समक्ष बसपा से अधिकृत उम्मीदवार के तौर पर नामांकन पत्र भी दाखिल कर दिया।
इसी बीच अचानक मंगलवार की सुबह से संतोष का टिकट कटने की बात सामने आने लगी। भनक लगते ही संतोष ने पार्टी के जिम्मेदारों से संपर्क किया तो उन्हें गुमराह करते रहे। साथ ही जानकारी दी गई तो उनका टिकट नहीं कटा है। इस पर संतोष ने सामने आकर सोशल मीडिया के जरिए टिकट कटने की बात को महज अफवाह बताया।
विज्ञापन
दो घंटे की खामोशी के बाद अचानक दो बजे के करीब मुंसब अली उस्मानी कलक्ट्रेट पहुंचे और उम्मीदवारी का पर्चा भर दिया। बसपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार गौतम ने देर शाम संतोष की जगह मुंसब को पार्टी का अधिकृत उम्मीदवार बनाए जाने की जानकारी दी। उधर, सियासी जानकारों का कहना है कि मुंसब के चुनावी समर में उतरने इलाके का राजनीतिक समीकरण में बदलाव आएगा।
पल्लवी ने कुबरी घाट पहुंचकर उतारी गंगा आरती
सिराथू से सपा अपना दल गठबंधन प्रत्याशी पल्लवी पटेल ने उम्मीदवारी का पर्चा दाखिल करने के बाद कार्यालय पहुंचीं और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इसके बाद सिराथू पहुंचकर केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। प्रमुख पदाधिकारियों के साथ कड़ा स्थित कुबरी घाट पहुंचकर मां गंगा की आरती और शक्तिपीठ शीतलाधाम में पूजा-अर्चना की। इसके बाद जातीय समीकरण साधने के लिए वह दस्यु सम्राट ददुआ द्वारा बनवाए गए कबरहा (फतेहपुर) मंदिर भी गईं।