फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Mother, hug me...now no one will be able to snatch me from you.

Kaushambi News: मां मुझे गले से लगा लो...अब कोई न छीन पाएगा तुमसे

Thu, 14 Dec 2023 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 14 Dec 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Mother, hug me...now no one will be able to snatch me from you.
दुष्कर्म पीड़ित किशोरी ने निजी अस्पताल में दिया था जन्म, तीन माह बाद नसीब हुई मां की गोद
विज्ञापन

चार लाख में शिशु को बेचने की थी तैयारी
आरोपी जीजा और दो डॉक्टरों पर केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
नेवादा। जन्म के बाद अस्पताल में किलकारी मार रहे बच्चे को तीन महीने बाद मां की गोद नसीब हुई। दुष्कर्म की शिकार एक मनोरोगी किशोरी ने उसे जन्म दिया था। आरोपियों ने धोखे से उसे बेचने की कोशिश की। मामला खुला तो बाल कल्याण समिति सक्रिय हुई। अब बच्चा मां की गोद में है। आरोपियों पर केस भी दर्ज हो गया है।
सरायअकिल कोतवाली के महंगूपुर निवासी आरोपी की ससुराल चरवा कोतवाली इलाके के एक गांव में है। करीब साल भर पहले उसने अपनी मनोरोगी साली (14) के साथ दुष्कर्म किया। कुछ महीनों बाद किशोरी में शारीरिक परिवर्तन हुआ तो उसे गर्भ ठहरने का शक हुआ। इसके बाद वह भाग गया।
विज्ञापन

सितंबर माह में किशोरी के पेट दर्द की शिकायत पर उसका एक अन्य जीजा दरहा गांव के झोलाछाप संदीप सरोज के पास ले गया। झोलाछाप किशोरी को लेकर जनता पॉली क्लीनिक जयंतीपुर सरायअकिल ले गया। यहां बताया गया कि प्रसव का समय पूरा हो चुका है। अस्पताल संचालक डॉ. आशीष मिश्रा ने पीड़ित परिवार से 14 हजार लेने के बाद प्रसव कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद शिशु को किशोरी को देने के बजाय एक वार्ड आया को दे दिया गया। पिछले दिनों अफवाह फैली कि शिशु को चार लाख में एक निसंतान दंपती को बेचा जा रहा है। इसे लेकर हल्ला मचा तो प्रकरण बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष कमलेश चंद्र के संज्ञान में आया। उन्होंने किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी, झोलाछाप व चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश दिया।
थानाध्यक्ष बलराम सिंह का कहना है प्रकरण करीब तीन महीने पुराना है। शिशु को बाल कल्याण समिति के निर्देश पर उसकी मां को सौंपा गया है।
वर्जन
घटना के आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- बृजेश कुमार श्रीवास्तव, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed