फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Monsoon helpless in front of humidity, heat continues to rise

Kaushambi News: उमस के आगे मानसून लाचार, गर्मी का पारा चढ़ रहा लगातार

Mon, 08 Jul 2024 04:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 08 Jul 2024 04:32 AM IST
सार

गर्मी पीछा छोड़ने का नाम नहीं ले रही है। पहले चिलचिलाती धूप परेशान करती थी तो अब उमस ने जीना दुश्वार कर दिया है। पूरी तरह से सक्रिय हुआ मानसून भी इस पर अंकुश नहीं लगा पा रहा है।

विज्ञापन
Monsoon helpless in front of humidity, heat continues to rise
रविवार की दोपहर मंझनपुर में हुई झमाझम बारिश। संवाद

विस्तार

लोगों को बेहाल कर रही उमस भरी गर्मी के आगे मानसून भी लाचार नजर आ रहा है। लगातार तीन दिनों से बारिश हो रही है। पूरे दिन आसमान पर बादलों का कब्जा रहता है। फिर भी तापमान रफ्तार पकड़े हुए हैं। शनिवार की अपेक्षा रविवार को पारा चार डिग्री चढ़ा रहा। यह हाल तब रहा जब कहीं रिमझिम तो कहीं झमाझम बारिश हुई।

विज्ञापन


गर्मी पीछा छोड़ने का नाम नहीं ले रही है। पहले चिलचिलाती धूप परेशान करती थी तो अब उमस ने जीना दुश्वार कर दिया है। पूरी तरह से सक्रिय हुआ मानसून भी इस पर अंकुश नहीं लगा पा रहा है। लगातार तीन दिनों से जिले में बारिश हो रही है। फिर भी उमस पसीना छुड़ा रही है। लोगों को उम्मीद थी कि मानसून आएगा तो उमस से निजात मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

विज्ञापन

तीन दिनों की नियमित बारिश के बाद भी तापमान चढ़ता जा रहा है। शनिवार की अपेक्षा रविवार को अधिकतम पारा चार डिग्री ऊपर चढ़ गया। यह हाल तब रहा जब मंझनपुर व इसके आसपास के इलाके में रुक-रुक कर कई बार रिमझिम बारिश हुई। वहीं, नेवादा और सरसवां में बदरा झूम के बरसे।

गांवों की गलियां और खेत पानी से लबालब हो गए। इसकी वजह से ग्रामीणों को दिक्कतें भी झेलनी पड़ीं। सबसे ज्यादा उन गांवों के लोग परेशान रहे, जहां पाइप लाइन बिछाने के लिए गलियां खोदी गई हैं। सिर्फ गांव ही नहीं नगर पालिका परिषद मंझनपुर और भरवारी के विस्तारित क्षेत्रों में भी जलभराव व कीचड़ ने लोगों का घरों से निकलना दूभर कर दिया।

विज्ञापन

तापमान में इस तरह आया उतार-चढ़ाव

एक जुलाई- 31.0 - 27.4
दो जुलाई - 33.2 - 27.6
तीन जुलाई- 34.7 - 27.8
चार जुलाई- 38.3 - 27.7
पांच जुलाई- 33.3 - 26.4
छह जुलाई- 33.8 - 26.5
सात जुलाई- 37.4 - 26.5

आज से झमाझम बारिश के आसार

कृषि विज्ञान केंद्र के विज्ञानी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मौसम विभाग ने आठ और नौ जुलाई को झमाझम बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। तापमान गिरने के आसार हैं। ऐसे में उमसभरी गर्मी से थोड़ा राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed