{"_id":"68d1a70668890c0d2a06b386","slug":"mission-shakti-50-a-message-of-security-and-self-reliance-to-women-kaushambi-news-c-261-1-kmb1002-130561-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन शक्ति 5.0 : महिलाओं को सुरक्षा और स्वावलंबन का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन शक्ति 5.0 : महिलाओं को सुरक्षा और स्वावलंबन का संदेश
Tue, 23 Sep 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 23 Sep 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
भरवारी नगर पालिका कार्यालय में आयोजित मिशन शक्ति कार्यक्रम में बोलती महिला पुलिस। स्रोत: नपाप
- फोटो : mathura
नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को समर्पित मिशन शक्ति 5.0 के तहत सोमवार को नवीपुर स्थित आंबेडकर भवन कार्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम में कोखराज थाने की उपनिरीक्षक विंध्यवासिनी ने कहा कि महिलाओं को डरने की बजाय अपनी बात खुलकर रखनी चाहिए। यदि कोई अराजकतत्व रास्ते में या अन्य माध्यमों से परेशान करे तो तुरंत पुलिस को जानकारी दें। बेटियां अपने साथ होने वाली घटनाओं को छिपाए नहीं, बल्कि परिवार, शिक्षक और पुलिस से साझा करें।
उन्होंने कहा कि जब बेटियां सशक्त होंगी तभी देश मजबूत होगा। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया के अपराधों पर भी चेताया। उन्होंने बताया कि फेसबुक-व्हाट्सएप पर फेक आईडी बनाकर अश्लील मैसेज, फोटो वायरल करने और ऑनलाइन हैकिंग जैसे अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने अंजान नंबर से आने वाले फ्रेंड रिक्वेस्ट व मैसेज से सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि परेशानी की स्थिति में महिलाएं तत्काल डायल 112 या 1090 पर कॉल करें। पुलिस तुरंत मदद करेगी और नाम गुप्त रखा जाएगा। इस मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष कविता पासी, ईओ रामसिंह, थाना प्रभारी चंद्रभूषण मौर्य, महिला आरक्षी ज्योत्स्ना, सभासद गुड्डी देवी, पुष्पा देवी, ज्योति गुप्ता, शादाब सिद्दीकी सहित अन्य लोग मौजूद रहें।