फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Misdemeanor failed neighbor girl beaten

दुष्कर्म में नाकाम पड़ोसी ने युवती को पीटा

Sat, 25 Jul 2015 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sat, 25 Jul 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ बृहस्पतिवार शाम पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती के विरोध करने पर  उसकी जमकर पिटाई भी की। शोर पर दौड़े गांववालों को आते देख युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


मंझनपुर इलाके के एक गांव के एक व्यक्ति का परिवार बाग खरीदकर फल बिक्री का काम करता है। बृहस्पतिवार की शाम उसकी बेटी आम की बाग की रखवाली कर रही थी। आरोप है कि शाम करीब 6 बजे गांव का ही एक व्यक्ति बाग में पहुंचा और उसे अकेली देख दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर पिटाई की। खुद को बचाने के लिए जब उसने शोर मचाया तो आस-पास खेतों में काम कर रहे लोग दौड़ पड़े।
विज्ञापन


लोगों को आते देख युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। युवक के चंगुल से छूटी युवती रोते हुए घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी। घरवाले उलाहना देने गए तो युवक के परिजन उनके साथ मारपीट पर उतारू हो गए। शुक्रवार को युवती को लेकर उसका पिता मंझनपुर कोतवाली पहुंचा और पुलिस को घटना की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। एसओ ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। घटना से दोनों परिवारों में तनाव  बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed