फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Miscreants robbed a pickup laden with plastic furniture by becoming a sales tax officer

सेल्स टैक्स अफसर बनकर प्लॉस्टिक फर्नीचर लदी पिकअप लूट ले गए बदमाश

Fri, 27 May 2022 12:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Miscreants robbed a pickup laden with plastic furniture by becoming a sales tax officer
नेशनल हाईवे पर बुधवार की भोर सेल्स टैक्स अफसर बन कार सवार बदमाशों ने 2.44 लाख की प्लॉस्टिक फर्नीचर लदी पिकअप को लूट लिया। बदमाशों ने पिकअप चालक का सिर फोड़ने के बाद हाथ-पैर बांधकर सड़क किनारे जंगल में फेंक दिया। सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को अस्पताल में भर्ती कराया। चालक की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

कानपुर जनपद के गजनेर थाना क्षेत्र के रतवा निवासी दशरथ सिंह पिकअप चालक है। बताया कि मंगलवार की रात वह कानपुर से तकरीबन 2.44 लाख रुपये कीमत के सुप्रीम कंपनी के टेबल, कुर्सी-मेज और पाइप लादकर प्रयागराज जा रहा था। बुधवार की भोर में करीब चार बजे खागा कोतवाली क्षेत्र मेंकार सवार चार लोगों ने ओवरटेक कर उसकी पिकअप रोक ली। अपने को सेल्स टैक्स ऑफिसर बताकर कार सवारों ने उसके कागजात चेक करने शुरू किए।
विज्ञापन

इसी बीच कार सवार एक युवक ने पीछे से लोहे की राड से उसके सिर पर हमला कर दिया। हमले में उसका सिर फट गया और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। इसके बाद बदमाशों ने उसका हाथ-पैर बांधा और कार में डाल लिया। घंटों बाद होश में आने पर उसने खुद को पइंसा कोतवाली के थोन गांव के समीप सड़क किनारे जंगल में पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शौच के लिए निकले ग्रामीणों की नजर पड़ने पर उन्होंने सूचना पीआरवी 112 को दी। जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने जख्मी चालक को इलाज के लिए सीएचसी सिराथू में भर्ती कराया। एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि चालक की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed