{"_id":"69430d09e669183689021ca8","slug":"miscreants-looted-cash-and-mobile-phone-from-newspaper-vendor-kaushambi-news-c-261-1-kmb1014-133736-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: बदमाशों ने समाचार पत्र विक्रेता से नकदी व मोबाइल लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: बदमाशों ने समाचार पत्र विक्रेता से नकदी व मोबाइल लूटा
Thu, 18 Dec 2025 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 18 Dec 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
पिपरी कोतवाली के मनौरी विद्युत उपकेंद्र के समीप बंदरहाई बाग में मंगलवार भोर बाइक सवार बदमाशों ने समाचार पत्र विक्रेता से नकदी और मोबाइल लूट लिया। वारदात अंजाम देने के बाद बदमाश धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित ने पुलिस को अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है।
चरवा कोतवाली के रतगहा गांव निवासी जगजीवन प्रसाद गुप्ता समाचार पत्र विक्रेता हैं। उनके मुताबिक मंगलवार भोर वह समाचार पत्र वितरण के लिए साइकिल से पूरामुफ्ती में बंडल लेने जा रहे थे। मनौरी विद्युत उपकेंद्र के समीप बंदरहाई बाग में बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि तमंचे की नोक पर जेब में रखा सात सौ रुपये नकद और कीपैड वाला फोन छीन लिया।
पीड़ित ने देर शाम पुलिस को तहरीर दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह शिकायत मिली है। घटना को लेकर सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।