फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Middle-aged man's body found hanging from a saree

Kaushambi News: साड़ी के फंदे से लटका मिला अधेड़ का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Middle-aged man's body found hanging from a saree
राम भवन की फाइल फोटो
पिपरी थाना क्षेत्र के तिलगोड़ी गांव में रविवार रात 50 वर्षीय अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार सुबह उसका शव गांव के खंडहरनुमा कच्चे घर में साड़ी के फंदे से लिपटा मिला।
विज्ञापन

शव मिलने की जानकारी होते ही परिवार में चीखपुकार मच गई। परिजन ने गले और पीठ पर चोट के निशान होने का दावा करते हुए हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तिलगोड़ी निवासी राम भवन (50) मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके दो बेटे मजदूरी करते हैं और सबसे छोटा बेटा पढ़ाई करता है। पांच बेटियों में तीन की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन के मुताबिक रविवार रात खाना खाने के बाद राम भवन सोने चले गए थे। सोमवार सुबह उनके दिखाई नहीं देने पर परिजन पुराने कच्चे घर में पहुंचे। घर का दरवाजा खुला था और राम भवन का शव साड़ी के फंदे से लटका था। पत्नी कुसुम कली ने आरोप लगाया कि गर्दन पर साड़ी से गला घोंटने और पीठ पर डंडे से मारने के निशान हैं।

सूचना पर दोपहर करीब एक बजे पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी चंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि कोई तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

राम भवन की फाइल फोटो

राम भवन की फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed