{"_id":"6a343b59ffa45d72630a72b0","slug":"middle-aged-man-dies-after-being-hit-by-jcb-villagers-nab-the-driver-kaushambi-news-c-261-1-kmb1026-143305-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: जेसीबी की चपेट में आए अधेड़ की मौत, ग्रामीणों ने चालक को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: जेसीबी की चपेट में आए अधेड़ की मौत, ग्रामीणों ने चालक को दबोचा
Fri, 19 Jun 2026 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 19 Jun 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
सरायअकिल के बकोढ़ा मोड़ के पास बृहस्पतिवार सुबह सड़क हादसे में एक अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद भाग रहे जेसीबी चालक को ग्रामीणों को पकड़ लिया और सूचना पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया।
मृतक की पहचान कनैली निवासी सुमन विश्वकर्मा (55) के रूप में हुई है। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे वह किसी आवश्यक कार्य से कनैली से सरायअकिल की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह बकोढ़ा मोड़ के पास पहुंचे, तेज रफ्तार जेसीबी ने उन्हें टक्कर मार दी।
राहगीरों ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि सुमन विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची सरायअकिल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं जेसीबी को भी अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।