फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Married woman ran away from home a week ago, hanged after returning

सप्ताह भर पहले प्रेमी के घर से भाग निकली थी विवाहिता, लौटकर लगा ली फांसी

Sat, 20 Feb 2021 12:41 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Married woman ran away from home a week ago, hanged after returning
करीब एक सप्ताह पहले प्रेमी के साथ फरार महिला ने ससुराल में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाली विवाहिता की शादी करीब 15 साल पहले हुई थी। दंपती को एक बेटा भी है। महिला का पति मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है।
कुछ समय पहले महिला का एक युवक से प्रेम प्रसंग हो गया। विवाहिता पति को छोड़कर करीब एक सप्ताह पहले प्रेमी के साथ फरार हो गई। प्रेमी ने नहीं अपनाया तो वह ससुराल लौट आई।
विज्ञापन

विवाहिता के आने के बाद पति ने उसे साथ रखने से इनकार कर दिया। रिश्तेदारों के दबाव के बाद पति ने विवाहिता को अपना तो लिया लेकिन, रिश्तों में खटास पैदा हो गई। बताया जा रहा है कि इसी कारण पति-पत्नी के बीच विवाद होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव घर के अंदर फांसी पर लटका मिला। विवाहिता की मौत के बाद गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म है। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्रतापगढ़ में दोआबा के शिक्षक की मौत
इलाके के शिक्षक की प्रतापगढ़ में संदिग्ध हालत में मौत हो गई। शुक्रवार को शिक्षक का शव जब घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
चरवा कोतवाली के सैयद सरावां निवासी कल्लू कुशवाहा के दो बेटों में से छोटा बेटा मानिक चंद्र प्रतापगढ़ जनपद के लालगंज बीआरसी में शिक्षक थे। दो दिन पहले मानिक चंद्र घर आए थे। बृहस्पतिवार को वह घर से लालगंज चले गए।

परिजनों के अनुसार बृहस्पतिवार की देर शाम मानिक चंद्र ने घर में पिता को फोन करके पेट में तेज दर्द होने की जानकारी दी।
इसी बीच देर रात मानिक चंद्र की मौत हो गई। मौत की सूचना पर बदहवास परिजन रात में ही लालगंज पहुंचे और शव लेकर गांव लौट आए। शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। बाद में परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराया और शुक्रवार शाम अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed