फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Married woman beaten to death for dowry in Mehevaghat

दहेज के लिए विवाहिता को पीट-पीटकर मार डाला

Wed, 22 Jul 2020 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Married woman beaten to death for dowry in Mehevaghat
महेवाघाट में दहेज के लिए विवाहिता को पीट-पीटकर मार डाला
विज्ञापन

हत्या को खुदकुशी का रूप देने के लिए फंदे से लटकाया शव
शाहपुर गांव का मामला, पति समेत तीन पर केस
संवाद न्यूज एजेंसी
पश्चिमशरीरा। महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर गांव में सोमवार रात दहेज की खातिर ससुरालियों ने एक विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद हत्या को खुदकुशी का रूप देने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया। मृतका के मामा की तहरीर पर पति समेत तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

फतेहपुर जिले के खखरेरू कस्बे की नेहा देवी (20) का विवाह करीब दो साल पहले शाहपुर निवासी विनोद कुमार से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराली विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया, लेकिन उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ। नेहा के मामा राजेंद्र कुमार निवासी अलवारा (महेवाघाट) ने बताया कि सोमवार रात ससुरालीजनों ने उसकी भांजी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। फिर हत्या को खुदकुशी का रूप देने के लिए शव फांसी के फंदे पर लटका दिया। नेहा के पिता दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। घटना की खबर पाकर वह यहां आने के लिए निकल पड़े थे। उधर नेहा की मौत की जानकारी मिलते ही मायके वाले रोते-बिलखते शाहपुर पहुंचे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले से पीड़ित परिवारीजनों की रो-रोकर हालत खराब हो गई। मामले में महेवाघाट कोतवाल केपी सिंह का कहना है कि आरोपी पति, सास व ससुर के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही सभी को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed