फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Manudev President, Tushar elected Advocate Union General Secretary

मनुदेव अध्यक्ष, तुषार चुने गए अधिवक्ता संघ के महामंत्री

Sun, 21 Feb 2021 12:38 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Manudev President, Tushar elected Advocate Union General Secretary
Manudev President, Tushar elected Advocate Union General Secretary - फोटो : KAUSHAMBI
मॉडल डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महामंत्री समेत 39 पदों पर शनिवार को परिणाम घोषित कर दिए गए। कांटे की टक्कर में अध्यक्ष पद पर मनुदेव त्रिपाठी ने जीत हासिल की। जबकि महामंत्री पद के लिए तुषार तिवारी उर्फ मोनू भारी मतों से जीते। परिणाम आने के बाद निर्वाचित पदाधिकारियों के समर्थक झूम उठे और गाजे-बाजे के साथ आतिशबाजी करते हुए जुलूस निकाला।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी अर्जुन सिंह ने बताया कि इस बार मॉडल डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन के चुनाव में 779 मतदाता थे। शुक्रवार को हुए मतदान में 690 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

शनिवार को मतगणना के बाद जारी परिणाम के अनुसार
अध्यक्ष पद पर मनुदेव त्रिपाठी विजयी घोषित किए गए। उन्हें 256 मत मिले थे। मनुदेव के निकटतम प्रतिद्वंदी राकेश कुमार जायसवाल 253 वोट मिले।
मनुदेव ने जायसवाल को महज तीन मतों से पराजित किया। इसी तरह महामंत्री पद पर तुषार तिवारी उर्फ मोनू ने जीत दर्ज की। मोनू को 320 मत और प्रतिद्वंदी कृष्ण कुमार को सिर्फ 163 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष पद पर अरविंद प्रताप 334 मत पाकर विजयी घोषित हुए। उन्होंने शशि प्रकाश त्रिपाठी को शिकस्त दी। प्रकाशन मंत्री पद पर रतीश कुमार विजयी हुए। संयुक्त मंत्री प्रशासन के पद पर विमल पांडेय ने 405 मत हासिल कर जीत दर्ज की। संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पद पर अजय कुमार विश्वकर्मा 354 मत पाकर विजयी घोषित हुए।

Manudev President, Tushar elected Advocate Union General Secretary

Manudev President, Tushar elected Advocate Union General Secretary- फोटो : KAUSHAMBI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed