{"_id":"65035a35e9888b80da012094","slug":"mandi-secretary-caught-truck-laden-with-grains-being-sold-illegally-fined-kaushambi-news-c-261-1-sald1003-3131-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: अवैध रुप से बिक्री को जा रहे अनाज लदे ट्रक मंडी सचिव ने पकड़ा, जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: अवैध रुप से बिक्री को जा रहे अनाज लदे ट्रक मंडी सचिव ने पकड़ा, जुर्माना
Fri, 15 Sep 2023 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 15 Sep 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
अवैध रुप से बिक्री को जा रहे अनाज लदे ट्रक मंडी सचिव ने पकड़ा, जुर्माना
- पश्चिम बंगाल भेजा रहा था दो ट्रकों में गेंहू व सरसों
संवाद न्यूज एजेंसी
भरवारी। मंडी सचिव केके पांडेय ने सिहोरी टोल प्लाजा के पास चेकिंग लगाकर दो ट्रक में लदी सरसों व गेहूं को पकड़ा। अनाज अवैध तरीके से बिक्री के लिए पश्चिम बंगाल भेजा जा रहा था। तीन लाख 12 हजार 286 रुपये जुर्माना वसूलने के बाद ट्रकों को छोड़ दिया गया।
मंडी सचिव ने बताया बुधवार को सूचना मिली थी कि दो ट्रक में गेहूं व सरसों लादकर उसे पश्चिम बंगाल भेजा जा रहा है। सिहोरी टोल प्लाजा के पास चेकिंग लगाकर उन्होंने ट्रकों को पकड़ लिया। दोनों ट्रक कीडगंज स्थित आरकेआर ट्रेडिंग कंपनी व आरकेआर इंटर प्राइजेज की थीं। एक ट्रक में गेहूं की 415 बोरी (250 क्विंटल) दूसरे में दूसरे ट्रक में सरसों 497 बोरी (253 क्विंटल) माल लदा था। ट्रक चालक से मंडी शुल्क से संबंधी कागजात मांगे तो वह नहीं दिखा सके। इस पर गाड़ियों को कोखराज कोतवाली में खड़ा कराया गया। बृहस्पतिवार को व्यापारी मंडी शुल्क अदा करके गाड़ी छुड़ा ले गया है।