फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Manager absconding after embezzling 33 lakhs from bike agency, case registered

बाइक एजेंसी से 33 लाख का गबन कर मैनेजर फरार, केस दर्ज

Mon, 03 Jan 2022 09:24 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 09:24 PM IST
विज्ञापन
Manager absconding after embezzling 33 lakhs from bike agency, case registered
कोखराज कोतवाली के रसूलपुर गिरसा स्थित बाबा टीवीएस मोटर्स एजेंसी का मैनेजर 33 लाख रुपये का गबन कर लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी मैनेजर के बारे में जानकारी नहीं मिली। उसके परिवार के लोग भी मैनेजर के बाबत जानकारी नहीं दे सके। मामले में एजेंसी मालिक ने एसपी से शिकायत की। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी मैनेजर के खिलाफ रविवार को केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

भरवारी के नई बाजार निवासी अमित केसरवानी की रसूलपुर गिरसा चौराहे पर बाइक एजेंसी है। एजेंसी में चंदौली जनपद के डेढ़ावल निवासी शुभम श्रीवास्तव मैनेजर के पद पर तैनात था। अमित केसरवानी ने बताया कि डेढ़ साल से काम कर रहे मैनेजर ने हेराफेरी करते हुए 33 लाख रुपये का गबन कर लिए। इसकी जानकारी जब हुई तो उन्होंने मैनेजर से हिसाब मांगा।
विज्ञापन

इस पर वह टालमटोल करने लगा और हिसाब नहीं दे सका। इसके बाद फरवरी में मैनेजर फरार हो गया। कई बार मैनेजर से एजेंसी मालिक ने संपर्क करने का प्रयास किया। पखवाड़े भर पहले उसने मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। इस पर अमित केसरवानी ने शनिवार को एसपी से शिकायत की। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी मैनेजर शुभम श्रीवास्तव के खिलाफ गबन का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed