{"_id":"695827741aab5062520b9cdb","slug":"life-disrupted-due-to-the-cold-weather-and-lack-of-sunlight-kaushambi-news-c-261-1-kmb1002-134495-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: कड़ाके की ठंड में धूप न निकलने से जनजीवन अस्त-व्यस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: कड़ाके की ठंड में धूप न निकलने से जनजीवन अस्त-व्यस्त
Sat, 03 Jan 2026 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 03 Jan 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
जिले में लगातार बढ़ रही ठंड और कई दिनों से धूप न निकलने के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सुबह से लेकर शाम तक चल रही शीतलहर और घने कोहरे के चलते सड़कों पर आवाजाही भी कम हो गई है, जिससे बाजारों की रौनक फीकी पड़ गई है।
ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव, हीटर और गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं। चाय, कॉफी और गर्म खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ गई है। हालांकि, दिनभर धूप न निकलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासतौर से छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को अधिक परेशानी हो रही है।
चिकित्सकों ने लोगों को ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनने, गर्म भोजन करने और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनोज सिंह ने बताया कि फिलहाल ठंड से राहत मिलने की उम्मीद अभी कम है। अगले कुछ दिनों तक ठंडी हवाएं और कोहरा बने रहने की संभावना है।