{"_id":"69090568d298dcfe670dfda0","slug":"lavlesh-and-satendra-won-gold-and-silver-medals-in-state-level-athletics-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-132040-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: लवलेश और सतेंद्र ने राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में जीता स्वर्ण व रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: लवलेश और सतेंद्र ने राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में जीता स्वर्ण व रजत पदक
Tue, 04 Nov 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 04 Nov 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
प्रयागराज स्टेडियम में कोच के साथ खड़े लवलेश व सत्येंद्र। स्रोत- कोच
मदन मोहन मालवीय स्टेडियम प्रयागराज में 30 अक्तूबर से तीन नवंबर तक आयोजित 69वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जिले का मान बढ़ाया।
कौशाम्बी ब्लॉक के चुन्नी का पूरा गांव निवासी लवलेश सरोज पुत्र कृष्ण गोपाल ने प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक, जबकि उनके साथी सतेंद्र सरोज पुत्र रामबली ने रजत पदक हासिल किया। दोनों ही राधेश्याम इंटर कॉलेज कनैली के कक्षा नौ के छात्र हैं। उनके पिता किसान हैं।
सोमवार को हुई 400 मीटर और 600 मीटर सब-जूनियर दौड़ में लवलेश ने दोनों स्पर्धाओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। सतेंद्र ने 400 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक जीता। जनपद के व्यायाम शिक्षक राजीव सिंह, मनमोहन सिंह और मानस मिश्रा ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि इनकी मेहनत और लगन ने जिले का गौरव बढ़ाया है।