{"_id":"6a343c05b99513ccee01a864","slug":"last-rites-performed-amidst-grief-and-anger-family-members-demanded-the-accused-be-hanged-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-143349-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: गम और गुस्से के बीच हुआ अंतिम संस्कार, परिजनों ने आरोपी को फांसी देने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: गम और गुस्से के बीच हुआ अंतिम संस्कार, परिजनों ने आरोपी को फांसी देने की उठाई मांग
Fri, 19 Jun 2026 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 19 Jun 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
पीड़ित परिजनों को समझातीं एएसपी अमिता सिंह व नगर पालिका अध्यक्ष। संवाद
किशोरी हत्याकांड में दूसरे दिन बृहस्पतिवार को गम और गुस्से के माहौल के बीच छात्रा का अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों और ग्रामीणों ने मुख्य आरोपी राहुल सरोज को फांसी की सजा देने की मांग करते हुए उसके पिता और भाई के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की।
शव के अंतिम संस्कार के लिए देर तक असमंजस की स्थिति बनी रही, लेकिन एडिशनल एसपी अमिता सिंह के आश्वासन के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। बुधवार देर रात पोस्टमार्टम के बाद छात्रा का शव घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया।
बृहस्पतिवार सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीण और रिश्तेदार पीड़ित परिवार के घर पहुंच गए। परिजन आरोपी के साथ उसके भाई और पिता की भूमिका की भी जांच कराने की मांग पर अड़े रहे। उनका आरोप है कि घटना में अन्य लोगों की संलिप्तता से इंकार नहीं किया जा सकता, इसलिए सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
मामले की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी मौके अमिता सिंह पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत की। उन्होंने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद परिजन और ग्रामीण यमुना तट पहुंचे, जहां नम आंखों से छात्रा का अंतिम संस्कार किया गया।