फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Large cow protection center to be built in Manjhanpur at a cost of 1.60 crores

1.60 करोड़ की लात से मंझनपुर में बनेगा वृहद गोसंरक्षण केंद्र

Sat, 16 Apr 2022 01:18 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Large cow protection center to be built in Manjhanpur at a cost of 1.60 crores
Large cow protection center to be built in Manjhanpur at a cost of 1.60 crores
गोवंशों के संरक्षण के लिए नगर पालिका परिषद मंझनपुर में जल्द ही वृहद गो संरक्षण केंद्र का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए शासन ने 1.60 करोड़ रुपये की स्वीकृति दे दी है। शासन के निर्देश पर अधिशाषी अधिकारी ने गोसंरक्षण केंद्र के निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से बेसहारा मवेशियों के संरक्षण के लिए विशेष पहल की जा रही है। अब तक जिले में 67 अस्थाई गोशाला व तीन वृहद गोसंरक्षण केंद्र व दो कान्हा गोशालाओं में 9, 309 गोवंश संरक्षित हैं। इसके बाद भी जिले में तीन हजार से अधिक मवेशी सड़कों पर घूम रहे हैं।
विज्ञापन

इन मवेशियों के संरक्षण के लिए नगर पालिका परिषद मंझनपुर के खोरा में वृहद गो संरक्षण केंद्र बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मंझनपुर के अधिशाषी अधिकारी सुनील मिश्रा ने बताया कि नगर पालिका में वृहद गोसंरक्षण केंद्र बनाने के लिए शासन के पास प्रस्ताव आठ माह पूर्व भेजा गया था। अनुमति मिलने के बाद वृहद गोसंरक्षण केंद्र निर्माण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्द ही ठेकेदार द्वारा वृहद गोसंरक्षण केंद्र का निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed