{"_id":"66905b870110c410570cc837","slug":"kitchen-gardens-become-showpiece-in-council-schools-how-will-children-become-healthy-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-113822-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: परिषदीय स्कूलों में शोपीस बने किचन गार्डन, कैसे सेहतमंद होंगे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: परिषदीय स्कूलों में शोपीस बने किचन गार्डन, कैसे सेहतमंद होंगे बच्चे
Fri, 12 Jul 2024 03:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 12 Jul 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को मिड-डे मील में ताजी और पौष्टिक सब्जियां मिल सकें, इसके लिए शासन ने किचन गार्डन योजना संचालित की है। इसके तहत विद्यालय परिसर में ही सब्जियां उगाने के लिए प्रत्येक विद्यालय को बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जिले भर के तकरीबन साढ़े तीन सौ स्कूलों को पांच-पांच हजार रुपये की धनराशि दी गई है। लेकिन अधिकांश विद्यालयों में किचन गार्डन योजना धराशायी हो गई है। बृहस्पतिवार को अमर उजाला टीम ने नेवादा ब्लाॅक क्षेत्र के तीन स्कूलों की पड़ताल की तो किचन गार्डन महज शोपीस दिखाई पड़े। उनमें सब्जियों की जगह घास फूस ही देखने को मिली।
-- -- -- -- -- -- -
गार्डन के स्थान पर बिछी इंटरलाॅकिंग
कंपोजिट विद्यालय धारुपुर में 196 बच्चों का पंजीकरण है। प्रधानाध्यापक रमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि पिछले साल विभाग से पैसा मिलने के बाद किचन गार्डन बनवा कर उसमें सब्जियां भी उगाई गई थीं। गार्डन की फोटो विभाग में भेजी गई थी। लेकिन कुछ महीनों पहले क्षेत्र पंचायत निधि से स्कूल परिसर में इंटरलाॅकिंग बिछवाई गई थी। उसी में ठेकेदार ने गार्डन वाले स्थान पर भी इंटरलॉकिंग बिछा दी है।
-- -- -- -- -- -- --
गार्डन में सब्जियों की जगह उगी घास
प्राथमिक विद्यालय बिगहरा उस्मानपुर में कुल 100 बच्चे पढ़ते हैं। स्कूल परिसर में बनाए गए किचन गार्डन में सब्जियों की जगह सिर्फ घास उगी हैं। प्रधानाध्यापक विपिन कुमार सिंह ने बताया कि गर्मियों की छुट्टी में गार्डन में उगाई गई सब्जियों के पौधे सूख गए हैं। अब दोबारा सब्जियों के पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
गार्डन के नाम पर बनी हैं सिर्फ क्यारियां
प्राथमिक विद्यालय जलालपुर जवाहरगंज में किचन गार्डन के नाम पर सिर्फ क्यारियां बनाई गई हैं। सब्जी के पौधे उनमें से नदारद हैं। स्कूल में कुल 105 बच्चे पढ़ते हैं। प्रधानाध्यापक शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि अब बरसात हो रही है, एक दो दिन में हरी सब्जियों के पौधे लगाए जाएंगे।
-- -- -- -- --
हो सकता है स्कूलों में बने किचन गार्डन में उगाई गई सब्जियां गर्मी की छुट्टी में देखरेख के अभाव में सूख गई हों। दोबारा स्कूलों में सब्जियां उगाने का निर्देश प्रधानाध्यापकों को दिया जाएगा। बृजेश कुमार सिंह,बीईओ नेवादा