{"_id":"6022e2918ebc3e4a6500956b","slug":"kiln-owner-sitting-on-twenty-five-million-of-the-mineral-department-kaushambi-news-ald2988345115","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनिज विभाग का पौने दो करोड़ दबाकर बैठे भट्ठा मालिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनिज विभाग का पौने दो करोड़ दबाकर बैठे भट्ठा मालिक
विज्ञापन
जिले के 87 ईंट-भट्ठा संचालकों पर तकरीबन पौने दो करोड़ रुपये विनियमन शुल्क बकाया है। इसे जमा करने के लिए सभी भट्ठा संचालकों को निर्देश दिए गए थे, लेकिन भट्ठा मालिकों ने बकाया दिए बिना ही भट्ठों का संचालन शुरू कर दिया। इस पर डीएम ने बकाया न जमा करने वाले भट्ठा मालिकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसडीएम और खान अधिकारी को निर्देश दिए हैं।
जिले भर में इन दिनों डेढ़ सौ से ज्यादा ईंट-भट्ठे संचालित हो रहे हैं। इनके मालिकों को हर साल भट्ठा संचालन के लिए विनियमन शुल्क जमा करना होता है। वित्तीय वर्ष 2021 में अब तक 87 भट्ठा संचालकों पर खनन विभाग का तकरीबन पौने दो करोड़ बकाया है।
खान अधिकारी आरपी सिंह ने बताया कि एडीएम वित्त एवं राजस्व की तरफ से इन भट्टा मालिकों को दिसंबर तक विनियमन शुल्क जमा कराने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद भी संचालकों की ओर से धनराशि जमा नहीं की गई। वहीं दूसरी तरफ भट्ठों का संचालन भी शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
इस पर डीएम अमित कुमार सिंह ने संबंधित तहसील के एसडीएम और खान अधिकारी को भट्ठा संचालकों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। डीएम ने चेताया कि फरवरी में बकाया विनियमन शुल्क अदा नहीं करने वाले भट्ठा संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी जाएगी।