फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Killed wife after drinking poison

पति ने बीवी को जहर पिलाकर मार डाला

Thu, 19 Sep 2019 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Killed wife after drinking poison
बीवी को जहर पिलाकर मार डाला
विज्ञापन

10 साल पहले हुई थी शादी, शिकायत पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के चिल्ला मुंजफ्ता गांव में एक युवक ने अपनी पत्नी को जहर पिलाकर मार डाला। दस साल पहले उसकी शादी हुई थी। मामले में विवाहिता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

प्रयागराज के नैनी में रहने वाली शोभा देेवी पत्नी स्वर्गीय बक्शी सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसने अपनी बेटी दीक्षा उर्फ नीतू (30) की शादी करीब दस साल पहले चिल्ला मुंजफ्ता गांव के महेंद्र सिंह के साथ की थी। शादी के बाद से ही महेंद्र दीक्षा को अक्सर प्रताड़ित करता था। कई बार उसने मायके में घटना की जानकारी दी। उन्होंने दामाद को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन उसकी आदत में सुधार नहीं हुआ। 15 सितंबर को पता चला कि महेंद्र ने जबरन दीक्षा को जहर पिला दिया। प्रयागराज में इलाज के दौरान मंगलवार को दीक्षा ने दम तोड़ दिया। इस बाबत इंस्पेक्टर पिपरी पवन त्रिवेदी का कहना है कि विवाहिता के मां की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed