{"_id":"639cc54641c05a4a862ca1a5","slug":"kaushambi-whistle-of-the-incoming-machine-of-balkamau-power-house-busbar-blown-25-villages-lighted-kaushambi-news-ald34844075","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशांबी : बालकमऊ पॉवर हाउस के इनकमिंग मशीन की सीटी, बसबर फुंकी,25 गांव की बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशांबी : बालकमऊ पॉवर हाउस के इनकमिंग मशीन की सीटी, बसबर फुंकी,25 गांव की बत्ती गुल
विज्ञापन
इनकमिंग मशीन की सीटी, बसबर फुंकी, 25 गांव की बत्ती गुल
पूरे दिन विद्युत आपूर्ति ठप रहने से पेयजल के लिए भटकते रहे ग्रामीण
भरवारी। बालकमऊ विद्युत उपकेंद्र के इनकमिंग मशीन की शुक्रवार भोर सीटी व बसबर फुंक गई। इसी के साथ ही उपकेंद्र से जुड़े 25 गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। विभाग के इंजीनियर गड़बड़ी दुरुस्त करने में लगे रहे। लेकिन देर रात तक सप्लाई बहाल नहीं हो सकी थी। बिजली के अभाव में प्रभावित गांवों में पानी का संकट खड़ा हो गया। ग्रामीण दिनभर पानी के लिए परेशान रहे।
भरवारी से सटे बालकमऊ विद्युत उपकेंद्र से बिसारा, बालकमऊ, भदवां, नियामतपुर, इचौली, खारा, खोरांव समेत 25 गांवों में विद्युत आपूर्ति होती है। इन दिनों ठंड पड़ने के कारण घरों में ब्लोअर और हीटर चलने की वजह से उपकेंद्र की मशीनों पर भार बढ़ गया है। इसी के चलते शुक्रवार की भोर तीन बजे अचानक पॉवर हाउस के इनकमिंग मशीन की सीटी और बसबर धू-धूकर जल गई।
उपकरण फुंकने के साथ ही उपकेंद्र से जुड़े गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। विद्युत सप्लाई बाधित होने से प्रभावित गांव के ग्रामीण पेयजल के लिए परेशान रहे। घंटों आपूर्ति बहाल नहीं होने पर ग्रामीणों ने शिकायत जेई आरआर वर्मा से की तो उन्होंने शनिवार को मरम्मत कराने की बात कह जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ने का प्रयास किया। उपभोक्ताओं ने विरोध किया तो दोपहर बाद इंजीनियरों को लगाया गया। हालांकि देर रात गड़बड़ी दुरुस्त नहीं हो सकी थी। इस बाबत अवर अभियंता का कहना है कि जल्द ही आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।