फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaushambi: Politics heats up on Jalebi statement of national general secretary of SP

कौशाम्बी : सपा के राष्ट्रीय महासचिव के जलेबी के बयान पर गरमाई सियासत

Mon, 22 Nov 2021 09:00 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 22 Nov 2021 09:00 PM IST
विज्ञापन
Kaushambi: Politics heats up on Jalebi statement of national general secretary of SP
Kaushambi : चायल विधायक संजय गुप्ता जलेबी बनाते हुए। - फोटो : Kaushambi

सपा के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व कबीना मंत्री इंद्रजीत सरोज के एक बयान ने जिले की सियासत में भूचाल ला दिया। दर असल इंद्रजीत ने शनिवार को चायल विधानसभा के मखऊपुर की जनसभा में मौजूदा विधायक संजय गुप्ता को जलेबी बेचने वाला बताया था। यह बात विधायक व उनके सर्मथकों को काफी नागवार लगी। उन्होंने रविवार को जगह-जगह खुद जलेबी बनाकर विरोध जताया। साथ ही संदेश दिया कि जलेबी से सपा नेता को नफरत है तो गोवा के होटल में वह क्या बेंचते हैं?

विज्ञापन


चायल विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि मेरी विधानसभा के मखऊपुर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ने बहुत ही बेतुका बयान दिया। जलेबी बेचने वाला क्या विधायक नहीं बन सकता। गरीब किसान, मजदूर का बेटा विधायक नहीं बन सकता अगर बन सकता है मुझे जलेबी बेचना मंजूर है। पर मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि वह वह क्या बेचते है और आज गोवा के होटल में क्या बेच रहे हैं।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि जलेबी हमारी राष्ट्रीय हमारे किसान, गरीब, मजदूर, व्यापारी, उद्योगपतियों के बच्चो, नौजवान व बुजुर्गों की सबसे प्रिय मिठाई है। जलेबी बनाने वाले को अपमानित करने का अधिकार किसने दिया है। विधायक ने कहा कि इंद्रजीत का जो पुराना इतिहास रहा है वह सदैव किसी ना किसी जातिगत पर टिप्पणी करते रहे हैं ।उन्होंने ऐसी पार्टी का दामन थामा जो गुंडों की पार्टी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री पर वैश्य समाज का अपमान करने का आरोप

विधायक ने साफ तौर पर आगाह करते हुए कहा कि जलेबी तो यादव,मौर्या वैश्य और अन्य समाज के लोग व अन्य संप्रदाय के लोग भी बनाते हैं। किसी व्यापारियों पर जातिगत टिप्पणी करना यह अशोभनीय है । वैश्य समाज के प्रति उनका संदेश गलत है, इसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए।

 

इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व चेयरमैन गंगा प्रसाद काले, जगदीश शिवहरे, व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष प्रवेश केसरवानी,शंकर लाल केशरवानी, पिछड़ा मोर्चा जिला महामंत्री सूरज यादव, सुधीर केसरवानी,  सुभाष कुमार गुप्ता, पवन त्रिपाठी, युवा मोर्चा जिला महामंत्री हर्ष केसरवानी, जितेंद्र मिश्रा, शिवम तिवारी सहित सैकड़ों की तादात में व्यापारी मौजूद रहे और सभी व्यापारियों ने कहा कि मैं भी जलेबी वाला हूं और जलेबी वाले के साथ हूं हमारा सौभाग्य है कि हमारा विधायक जलेबी वाला है जो सर्व समाज की चिंता करता है और सभी के सुख दुख में पहुंचकर हिस्सा लेने वाले पहले विधायक हैं।

डबल इंजन की सरकार ने देश को बर्बाद कर दिया-इंद्रजीत

विधानसभा चुनाव में भाजपा को अपने हारने के डर सता रहा है। यही कारण है कि प्रधानमंत्री ने किसान बिल को वापस लेते हुए किसानों से क्षमा मांगा है। यह सब भाजपा के चुनावी सगूफे है। जो देश की जनता को गुमराह कर रहें है। भाजपा सरकार के मंसूबे देश की जनता के प्रति साफ नहीं है। इसलिए इस प्रकार की पैतरेबाजी भाजपा लोग कर रहे हैं। यह बातें समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व कैबिनेट मंत्री इंद्रजीत सरोज ने सभा में कही।

कहा कि भाजपा सरकार लगातार बढ़ती हुई महंगाई, बेरोजगारी को रोकने के बजाय वह जनता को गुमराह कर रही है। सरकार की इन नीतियों से प्रदेश की जनता त्रस्त हो चुकी है। आने वाले समय में जनता की नाराजगी का यह सैलाब संकेत दे रहा है कि 2022 में सपा की सरकार बनेगी और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे।  केंद्र सरकार ने जो कृषि कानून बिल वापस लिया गया है वह किसानों के संघर्षों की जीत हैं। इसमें भाजपा सरकार को आगामी विधानसभा चुनाव में आपने हारने के डर सता रहा था।

इसी कारण से देश के प्रधानमंत्री मोदी ने किसान बिल को वापस लेकर किसानों से माफी मांगा है। लेकिन देश का किसान प्रधानमंत्री के इन बातों के झांसे में नहीं आने वाला। वह आगामी विधानसभा चुनाव में सपा की अखिलेश सरकार को ही चुनेगा। जनसभा में उन्होंने किसानों को इस जीत की बधाई दिया और कहा कि यह फैसला मोदी ने विधानसभा चुनाव को व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के विजय रथ यात्रा के दौरान रात भर उमड़ी भीड़ को देखकर लिया हैं।

मोदी डर गए हैं, जिस प्रकार किसान वर्षों से कृषि कानून बिल वापसी को लेकर आंदोलन कर रहा है अगर यही फैसला पहले हो जाता तो आज हजारों किसान शहीद न होते। समाजवादी पार्टी मांग करती हैं कि जो किसान अंदोलन के दौरान शहीद हुए हैं उनके परिजनों को आर्थिक मदद और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दें। कार्यक्रम में चायल के पूर्व विधायक आसिफ जाफरी, जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव, प्रदीप चौधरी, उधोश्याम यादव, आनंद मोहन पटेल, अनवार खान, परवेज अख्तर शीला द्विवेदी, सोनी चौधरी रामखेलावन यादव, पंकज सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed