Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaushambi News: Jewellery looted after shooting a bullion trader, police searching for the miscreants

Kaushambi News : सराफा कारोबारी को गोली मारकर आभूषण लूटे, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

Sun, 17 Aug 2025 10:05 AM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 17 Aug 2025 10:05 AM IST
सार

मंझनपुर थाना क्षेत्र के कोर्रो गांव निवासी सर्राफा कारोबारी गोलू पर शनिवार की सुबह बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। दो बाइक पर सवार पांच नकाबपोश बदमाश पहले से ही खदेरी नदी पुल पर घात लगाए बैठे थे।

विज्ञापन
Kaushambi News: Jewellery looted after shooting a bullion trader, police searching for the miscreants
अस्पताल पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : संवाद।

विस्तार

मुख्यालय से सटे कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह असलहों से लैस बदमाशों ने सराफा व्यापारी को गोली मारकर घायल कर दिया। इसके बाद गहनों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। फिलहाल करीब साढ़े चार लाख की लूट का अनुमान लगाया जा रहा है। मंझनपुर कोतवाली के कोर्रों गांव निवासी दीपक वर्मा उर्फ गोलू सराफा कारोबारी हैं। इनकी फैजीपुर में सराफा की दुकान है। रविवार सुबह वह बाइक से गांव के एक व्यक्ति के पास पहुंचे। उसे कुछ गहने देने के बाद वह दुकान के लिए चल पड़े।

विज्ञापन


जैसे ही वह ससुर खदेरी नदी पुल के पास पहुंचे अचानक बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। विरोध करने पर एक बदमाश ने उन्हें गोली मार दी। गोली चलते ही वह झुक गए जिससे गोली कंधे से छूते हुए निकल गई। इस दौरान गोली लगने से वह जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद बाइक सवार बदमाश असलहा लहराते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन


लोगों ने गोली की आवाज सुनी तो मौके पर पहुंचते हुए कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी। इस दौरान घटनास्थल पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। साथ ही घटना की जानकारी एसपी राजेश कुमार, एएसपी राजेश कुमार सिंह व सीओ शिवांक सिंह को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

Trending Videos

सीसीटीवी में बदमाशों की हरकत कैद

घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मंझनपुर की ओर भाग गए। ऐसे में रास्ते में लगे सीसीटीवी को पुलिस ने जरिया बनाते हुए खोजबीन शुरू कर दी है। करीब 10 सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिली है। इसमें बदमाशों के भागने की घटना रिकाॅर्ड है। सीओ मंझनपुर शिवांक सिंह ने बताया कि बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

एएसपी पहुंचे अस्पताल

सराफा से लूट की जानकारी मिलते ही एसपी राजेश कुमार सिंह भी अस्पताल पहुंचे और पीड़ित से घटना की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों को जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए।

पहले से रेकी का संदेह

घटना को जिस प्रकार से अंजाम दिया गया है उसे देखकर लगता है कि बदमाशों ने पहले से पूरी तैयारी कर रखी थी। उन्हें पता था कि दीपक रविवार को गहने लेकर घर आ जाते हैं। घटना को अंजाम देने के लिए सुनसान स्थान को चुना। ऐसे में माना जा रहा है कि बदमाशों ने पहले से रेकी की थी।

तीन लाख रुपये की लूट की तहरीर मिली है। घटना को लेकर थाने के साथ ही अन्य पुलिस टीमों को सक्रिय किया गया है। सीसीटीवी की फुटज भी मिली है। इसमें एक बाइक पर सवार होकर बदमाश भागते दिख रहे हैं। - राजेश कुमार, एसपी कौशाम्बी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed